हमारे आसपास कई प्रकार के पेड़-पौधे होते हैं, जो किसी औषधि से कम नहीं है। इनकी सही पहचान और कैसे उपयोग करना चाहिए ये सब जानना भी जरूरी है। सहजन या मोरिंगा एक ऐसा पेड़ है जिसके फूल, पत्तियां और सहित पेड़ का हर हिस्सा कई गुणों से भरा हुआ है। मोरिंगा के फल-पत्तियां ही नहीं अचार भी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। मोरिंगा का अचार खाने में स्वाद से लेकर सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन कई बीमारियों से बचाव होता है। डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन ने मोरिंगा के अचार के फायदे बताए हैं।
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के मुताबिक, मोरिंगा कई बीमारियों का इलाज करने में उपयोगी होता है। इसे खाली पेट उबालकर पीने से पाचन तंत्र से लेकर इम्यून सिस्टम तक मजबूत होता है। मोरिंगा के पत्तों, फल और पेड़ का हर हिस्सा बहुत गुणकारी है। उन्होंने बताया कि मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका अचार भी खाने में बहुत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। चलिए आपको बताते हैं मोरिंगा के अचार के फायदे क्या होते है?
पाचन तंत्र दुरुस्त
मोरिंगाक के अचार में फाइबर और बायोएक्टिव मिश्रण होता है, जो आंतों की सफाई करने में मदद करता हैं। मोरिंगा के अचार का सेवन करने से गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। रोजाना एक चम्मच मोरिंगा अचार खाने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट हो सकता है।
इम्यून सिस्टम बूस्ट
मोरिंगा के अचार में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने करने में असरदार है। शरीर की इम्यूनिटी अच्छी होने से वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और मौसमी बुखार से बचाव होता है।
डायबिटीज कंट्रोल
मोरिंगा की पत्तियों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में इसका अचार ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मोरिंगा का अचार लाभकारी होता है।
हार्ट के लिए लाभकारी
मोरिंगा का अचार हार्ट के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इसके अचार में मौजूद पॉलीफेनोल्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यह हार्ट स्वस्थ रखता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।
हड्डियां मजबूत
हड्डियों के लिए मोरिंगा का अचार खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। मोरिंगा अचार में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाते हैं।
दिन में भिगो दें चिया सीड्स और सोने से पहले पी लें उसका पानी, सुबह उठते ही पेट हो जाएगा साफ, वजन रहेगा कंट्रोल। इन सीड्स का सेवन सेहत पर कैसा करता है असर पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।