आजकल कामकाज की व्यस्तता और खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में बदलाव के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या बहुत हो रही हैं, जिसमें शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा आदि बहुत आम है। शरीर में पोषण की कमी होने पर कई होने पर कई बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। हालांकि, बहुत से फल और सब्जियां सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते। ऐसा ही एक फल शरीफा है, जो कई बीमारियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने शरीफा के फायदे बताए हैं।
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, शरीफा को सीताफल भी कहा जाता है, यह एक स्वादिष्ट फल है, जो अपने विशिष्ट स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। शरीफा का सेवन कई बीमारियों का प्राकृतिक इलाज करने में असरदार होता है। ये सिर्फ फल नहीं, औषधि गुणों से भरपूर एक मीठा फल है। यह आसानी से हजम होने वाला और अल्सर व अम्ल पित्त के रोग में ज्यादा लाभकारी होता है। इसमें आयरन और विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत है।
पोषक तत्व
शरीफा फल विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। विटामिन सी प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, वहीं विटामिन ए त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। पोटैशियम और मैग्नीशियम हार्ट हेल्थ की रक्षा करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और अपच की समस्या को कम करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट
इस फल में मौजूद विटामिन सी का हाई लेवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। यह मौसमी बीमारियों, सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से बचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को निकालते हैं और स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
हार्ट के लिए लाभकारी
शरीफा में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। यह फल शरीर में तनाव को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके दिल की सेहत अच्छी होती है।
त्वचा और नेत्र स्वास्थ्य
विटामिन ए से भरपूर राम सीता फल त्वचा, बाल और आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा पर मुंहासे और उम्र के धब्बे कम करने में मदद करता है। यह फल आंखों से संबंधित समस्याओं को रोकने में भी फायदेमंद है।
पाचन तंत्र में सुधार
फाइबर से भरपूर यह फल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। राम सीता फल खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
कैंसर विरोधी गुण
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं। इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मुक्त कणों से लड़ते हैं और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकते हैं। इसके कुछ यौगिक कीमोथेरेपी से भी अधिक शक्ति के साथ कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकते हैं।
शरीफा के अन्य फायदे
- फोड़ा- शरीफा के पत्तों को पीस कर फोड़ों पर लगाने से फोड़े ठीक हो जाते हैं।
- शरीर की जलन- शरीफा सेवन करने या इसके गूदे से बने शरबत शरीर की जलन को ठीक करता है।
- बालों के रोग- शरीफा के बीजों को बकरी के दूध के साथ पीस कर बालों में लगाने से सिर के उड़े हुए बाल फिर से उग आते हैं।
वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।