शुगर एक ऐसी समस्या हो जो तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाती है। शुगर का स्तर एक बार बढ़ जाता है तो इसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है और शरीर में कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। शुगर धीरे-धीरे शरीर को कमजोर होने लगता है और अंत में जान तक चली जाती है। इसलिए, शुगर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। अगर, आप डायबिटीज को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं तो करी पत्ता आपके लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। डायटीशन गरिमा गोयल ने बताया कि शुगर के लिए करी पत्ते का कैसे इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
डायटीशन गरिमा गोयल के मुताबिक, शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ-साथ प्राकृतिक तरीकों से सावधानी बरतना भी बहुत जरूरी है। ऐसे प्राकृतिक तरीकों से करी पत्ते को सबसे बेहतरीन औषधीय गुणों वाला पत्ता माना जाता है। सुबह खाली पेट कुछ करी पत्ते चबाने से न केवल शरीर को प्राकृतिक एनर्जी मिलती है, बल्कि शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
शुगर कंट्रोल करने के लिए असरदार
करी पत्तों में एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड जैसे प्राकृतिक पदार्थ पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इंसुलिन की प्रभावशीलता में सुधार करता है और ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करता है। इस पत्ते में मौजूद यौगिक शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे शुगर होने की संभावना कम हो जाती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
शुगर से पीड़ित लोगों में हार्ट रोग होने का खतरा अधिक होता है। करी पत्ते में मौजूद प्राकृतिक रसायन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट की हेल्थ बेहतर होती है।
वजन कम करने में लाभकारी
शुगर के साथ-साथ अधिक वजन होना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। खाली पेट करी पत्ता चबाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर का वजन नियंत्रण में रहता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक प्राकृतिक समाधान के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।