गर्मियों के मौसम कई खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में बदलाव होता है। जिसके चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में अक्सर गर्मी, गलत खानपान, पानी की कमी से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। पेट फूलना, गैस, अपच जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए पेट को ठंडा और शांत रखना बहुत ही जरूरी है। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर सीनियर कंसल्टेंट, जनरल सर्जरी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. साद अनवर ने बताया कि गर्मियों के मौसम में हेल्दी और एनर्जेटिक बने रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
डॉ. साद अनवर के मुताबिक, पेट की गर्मी को शांत करने का सबसे आसान और सबसे प्रभावी तरीका ठंडा (ठंडा नहीं) पानी पीना है। पानी पेट के एसिड को बेअसर करने, पाचन तंत्र को हाइड्रेट करने और किसी भी तरह की जलन को दूर करने में मदद करता है। पूरे दिन पानी की छोटी-छोटी घूंटें पीने से पेट को ठंडा रखने और एसिड के निर्माण को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा दही के साथ जीरा पाउडर खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
पाचन क्रिया होगी अच्छी
दही के साथ जीरा पाउडर खाने से पेट से संबंधी सभी बीमारियों से राहत मिल जाती है। दही के अंदर प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पाचन को तंदुरुस्त बनाते हैं। इसके अलावा दही का सेवन करने से दस्त और कब्ज आदि की समस्या भी दूर हो जाती है। दही दस्त, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं में तुरंत आराम देती है।
जीरा पाउडर
जीरा में प्राकृतिक डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं, जो खाना जल्दी पचाने में मदद करते हैं। जीरा पेट दर्द, मतली, अपच, दस्त, पेट फूलने की समस्या आदि से दूर रखता है। इसके अलावा जीरा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
आंतों की सफाई
दही में प्रोबायोटिक अच्छी मात्रा में होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ आंतों की सफाई करने में भी असरदार होता है। इसके अलावा जीरे के अंदर विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इन दोनों का सेवन करने से तनाव, ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा, सूजन आदि की समस्या से निजात मिल सकती है।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।