Dhaniya Ke Fayde: धनिया एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर की सभी रसोइयों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। धनिये की पत्तियां ही नहीं, बल्कि धनिया के बीज भी बहुत गुणकारी होते हैं। खाने के स्वाद में तड़का लगाने से लेकर हमारी हेल्थ के लिए भी धनिया के बीज लाभकारी होते हैं। धनिया औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। धनिया में सूजनरोधी, रोगाणुरोधी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। धनिया का सेवन करने से हार्ट, स्ट्रोक, सिरदर्द और शरीर की अतिरिक्त चर्बी समेत कई बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।
धनिया पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज और आयरन से भरपूर होता है। ये हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, यह शरीर में आवश्यक खनिजों की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
आयुर्वेद में धनिया का उपयोग बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। धनिये के बीज और पत्तियों से बना काढ़ा बुखार से राहत दिला सकते हैं। इसके तत्व रक्तचाप को संतुलित करते हैं। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
धनिया के बीज में ऐसे तत्व होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करते हैं। यह रक्तचाप को कम करता है। इसके नियमित सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है। दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होने से दिल मजबूत रहता है।
पाचन और वजन कम करने में लाभकारी
धनिये के बीज का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद करता है। रात भर पानी में भिगोए हुए धनिये के बीजों का पानी सुबह खाली पेट पीने से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
सूजन और दर्द के लिए अच्छा
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धनिये में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गठिया और अन्य सूजन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। यह शरीर में सूजन और दर्द को कम करता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।