शरीर में शुगर का लेवल बढ़ना एक बीमारी जो जिसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है और ये धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। बढ़ते तनाव और गलत खानपान के कारण डायबिटीज का स्तर तेजी से बढ़ता है। शुगर को कंट्रोल करने लिए लाइफस्टाइल के साथ-साथ खानपान का भी बहुत ख्याल रखना पड़ता है। इसके अलावा तनाव से बचने और कुछ घरेलू उपचारों का उपयोग करने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। काला जीरा भारत में एक मसाला है जिसका उपयोग सब्जियों और चावल आदि में किया जाता है। यह सामान्य जीरे से अलग होता है। ये कई औषधीय फायदों से भरपूर होता है। इसका उपयोग खासतौर पर पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के लिए किया जाता है। जीरे का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इसके सेवन से शुगर के साथ-साथ कोलेस्टॉल भी कंट्रोल रहता है।
काले जीरे के फायदे
पब मेड सेंट्रल द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, काले जीरे में कई महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें फास्फोरस, आयरन, जिंक, कैल्शियम, फाइबर और पोटैशियम मौजूद होता है। काला जीरा पाचन तंत्र से लेकर शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम भी करता है।
शुगर कंट्रोल
डायबिटीज के इलाज में काला जीरा बहुत ही कारगर औषधि है। आहार में जीरे का उपयोग ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। काले जीरे का उपयोग ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।
गर्भाशय की सूजन
यह गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय की सूजन को कम करके प्रजनन प्रणाली को आसान बनाता है। लौह तत्व की हाई मात्रा के कारण काला जीरा दूध उत्पादन को बढ़ाकर स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अच्छा होता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
यह शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स नामक फैट को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी काला जीरा बहुत फायदेमंद होता है।
काले जीरे का इस्तेमाल कैसे करें?
डायबिटीज के मरीजों के लिए काले जीरे का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ग्लूकोज का बढ़ा हुआ स्तर नियंत्रण में रहता है। रोज सुबह एक कप काली चाय में आधा चम्मच काला जीरा तेल मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ काले जीरे का सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चौलाई का साग भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है और हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है।