Amla Moringa Juice: खराब खानपान और बेकार लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में दिन की शुरुआत हेल्दी और अच्छी हो तो पूरा दिन शरीर एनर्जेटिक रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल की डाइटिशियन सना गिल ने बताया कि दिन की शुरुआत आंवला और मोरिंगा जूस के साथ करने से स्वास्थ्य को बहुत ही लाभ मिलता है। आयुर्वेद में भी इन दोनों को कई स्वास्थ्य लाभ देने वाला माना गया है। रोज सुबह खाली पेट आंवला और मोरिंगा का जूस पीने से डाइजेशन, लिवर और इम्यूनिटी समेत कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
डाइटिशियन सना गिल के मुताबिक, रोज सुबह खाली पेट आंवला और मोरिंगा का जूस पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह संयोजन डाइजेशन से लेकर लिवर तक को मजबूत करने में सहायक है। मोरिंगा और आंवला दोनों को पारंपरिक चिकित्सा में उनके शक्तिशाली डिटॉक्सिफाइंग गुणों के लिए जाना जाता है, जो सेहत को ढेर सारे लाभ दे सकता है।
पाचन तंत्र मजबूत
आंवला और मोरिंगा दोनों ही पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आंवला में फाइबर और विटामिन C होता है, जो कब्ज, अपच और गैस की समस्याओं को दूर करने में सहायक है। मोरिंगा में भी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं।
लिवर को डिटॉक्स
आंवला और मोरिंगा का जूस लिवर की हेल्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह जूस लिवर की कार्यक्षमता को सुधारता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को स्वस्थ बनाए रखता है।
इम्यूनिटी बूस्ट
आंवला और मोरिंगा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आंवला और मोरिंगा जूस का नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए मददगार है।
वजन घटाने में असरदार
आंवला और मोरिंगा का जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। इस जूस के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और भूख कंट्रोल में रहती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है।
दिमाग के लिए हेल्दी
आंवला और मोरिंगा दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इससे दिमाग हेल्दी होता है और ध्यान बेहतर होता है। सुबह के समय इसे लेने से ज्यादा क्लियर माइंड और स्थिर मूड महसूस होता है।
एनर्जी लेवल बढ़ता है
आंवला और मोरिंगा जूस का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक बना रहता है। आंवला जूस आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इससे थकान जल्दी महसूस नहीं होती।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
आंवला और मोरिंगा का जूस न केवल बॉडी को फिट रखता है, बल्कि त्वचा को भी ग्लोइंग बनाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को हेल्दी रखने के साथ-साथ बालों को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला और मोरिंगा का जूस बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है।
वहीं, पेट की चर्बी कम करने का आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा, बड़ा हुआ पेट हो जाएगा कम, टाइट कपड़े हो जाएंगे लूज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।