Bedtime Drink: खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं, जिसमें मोटापा और पाचन की समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में डाइट और एक्सरसाइज के साथ कुछ जरूरी ध्यान में रखने से वजन कम होने के साथ पाचन से जुड़ी समस्या से भी निजात मिल सकती है। इसके साथ ही सोने से पहले इन 3 डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये ड्रिंक्स मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने, शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और फैट बर्निंग में मदद करती हैं।
वजन कम करने और पाचन के लिए ड्रिंक
- दालचीनी की चाय
- कोको ड्रिंक
- धनिया और हल्दी की चाय
दालचीनी की चाय
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के रिसर्च के अनुसार, दालचीनी में सिनामेल्डिहाइड की मात्रा अधिक होती है। इसका उपयोग सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दालचीनी के रोजाना सेवन से याददाश्त को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। दालचीनी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी बहुत ही असरदार होती है। इससे रात में क्रेविंग नहीं होती और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। कब्ज दूर होता है और डाइजेशन में सुधार होता है।
कोको ड्रिंक
कोको ड्रिंक बैली फैट कम करने वाला एक हेल्दी ड्रिंक है। रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। कोको ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, जिससे शरीर की सूजन और एक्स्ट्रा फैट कम होता है। ये हेल्दी डार्क चॉकलेट जैसा टेस्ट देता है और क्रेविंग को कंट्रोल करता है। इसमें मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है और नींद बेहतर होती है।
धनिया और हल्दी की चाय
धनिया और हल्दी की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह पाचन को सुधारती है और शरीर को डिटॉक्स करती है। इसके सेवन करने से वजन करने करने के साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें मौजूद मिश्रण लिवर और पेट की सफाई करते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इसके अलावा धनिया के बीज का फ्लेवर और फंक्शन ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 चम्मच हल्दी डालें। इसे 5-7 मिनट उबालें और छान लें। इसके बाद इसे सोने से पहले गुनगुना पिएं।
आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।