आजकल कोलन के स्वास्थ्य को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है। अगर कोलन की हेल्थ दुरुस्त नहीं है तो आपकी मानसिक सेहत कभी दुरुस्त नहीं हो सकती। आयुर्वेद के मुताबिक किसी भी बीमारी का इलाज पेट को दुरुस्त करके किया जाता है। सिस्टम को शुद्ध करें और कोलन को साफ करें तो आप अपनी 90 फीसदी बीमारियों पर कंट्रोल कर सकते हैं। दिन में दो बार पेट का साफ होना जरूरी है। कोलन हमेशा साफ रहना चाहिए। कोलन में अगर अशुद्धियां, गंदगी या वेस्ट मटेरियल जमा होने लगता है तो बॉडी में उसके लक्षण दिखने लगते हैं।

कोलन में गंदगी जब सड़ने लगती है तो उसकी पहचान बॉडी से आने वाली बदबू से की जा सकती है। एक्सरसाइज के दौरान अगर आपकी बॉडी से बदबू आने लगे तो समझ जाएं कि आपके कोलन में गंदगी सड़ने लगी है। ये बदबू आपके सिर में भी महसूस होगी। सदगुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक बॉडी की अशुद्धियां जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी निकल जानी चाहिए।

आयुर्वेद के मुताबिक एक खाने से दूसरे खाने के बीच 5-6 घंटे का अंतराल होना चाहिए। 5 घंटे से कम समय में आप कुछ भी खाते हैं तो आप अपने लिए बीमारियों को दावत दे रहे हैं। सदगुरु के मुताबिक कोलन को साफ करने के लिए खाने के समय का ध्यान रखना और कुछ खास तरीकों से कोलन को साफ करना बेहद जरूरी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि हम कोलन की सफाई कैसे कर सकते हैं।

कोलन की सफाई के लिए हल्दी का करें सेवन

बिस्तर से उठने के 10-15 मिनट के अंदर आंतों को खुद को साफ कर लेना चाहिए। अगर आपकी आंत सुबह उठते ही ये काम नहीं करती तो आप समझ जाएं कि आंतों की सेहत में कुछ परेशानी है। आंतों में परेशानी होने पर उसमें मल सड़ने लगता है और कई तरह की परेशानियों को जन्म देता है। आंतों को साफ करने के लिए आप दिन की शुरुआत हल्दी से करें। सुबह खाली पेट हल्दी की गोली बनाकर उसका सेवन करें। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है, आंतों की सूजन को कंट्रोल करता है और आंतों में जमा गंदगी को भी साफ करता है। गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप रोजाना सुबह उठते ही हल्दी की छोटी सी बॉल साइज गोली का सेवन करें।

नीम की गोली खाएं

औषधीय गुणों से भरपूर नीम का सेवन सेहत पर जादुई असर करता है। नीम भारत में हर जगह मौजूद है जो सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचाता है। नीम का सेवन रोजाना करने से आहार नली की सफाई होती है। पाचन के इस रास्ते में बहुत सारे सूक्ष्म जीव मौजूद हैं जो हमारी बॉडी के लिए उपयोगी है। इन गुड बैक्टीरिया की मदद से ही हम खाने को पचाते हैं। अगर आंत में खराब बैक्टीरिया बढ़ गए हैं तो आप नीम की गोली का रोजाना सेवन करें। नीम की गोली का सेवन करने से खराब बैक्टीरिया साफ होते हैं। रोजाना एक गोली हल्दी और एक गोली नीम की खाई जाए तो आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है।

अरंडी के तेल का करें सेवन

अरंडी का तेल पेट को साफ करने में जादुई असर करता है। अरंडी का तेल कब्ज को दूर करता है और आंतों में जमा गंदगी को साफ करता है। कोलन की सफाई करने में अरंडी का तेल जादुई असर करता है। रोजाना आधा चम्मच अरंडी का तेल पानी या गुनगुने दूध में मिलाएं और उसका सेवन करें। अरंडी के तेल का सेवन करने से गट हेल्थ दुरुस्त रहती है। अरंडी के तेल का सेवन करने से कोलन की सफाई हो जाएगी और गट हेल्थ दुरुस्त रहेगी। अरंडी के तेल में फैटी एसिड, रिसिनोलिक एसिड आंतों की सेहत को ठीक रखता है।