दही एक ऐसा सुपरफूड है जिसका सेवन हम दिन भर के खाने में एक से दो बार करते हैं। दही एक स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। दही का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। प्रोबायोटिक दही का सेवन करने से आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है। ये फूड आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन को ठीक करता है। इसका सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है। दही का सेवन करने से हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है और हड्डियां मजबूत लगती है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो स्किन को हाइड्रेट करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। स्किन के मुहांसों और झुर्रियों को दूर करने में दही बेहद असरदार साबित होती है।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट डॉ विमल झांझर ने बताया दही का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। दही का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। दही में कैलोरी कम होती है जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखती है।
दही खाने से आप ओवर ईटिंग से बचते हैं। दिल की सेहत को दुरुस्त करने में दही का सेवन जादुई असर करता है। दही में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं जो बीपी को नॉर्मल करते हैं। रोजाना दही का सेवन करने से सेहत अमृत की तरह असर करती है। अमृत समान दही का सेवन अगर कुछ फूड्स के साथ खाएं तो बॉडी को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि दही का सेवन किन फूड्स के साथ कॉम्बिनेशन करके नहीं खाना चाहिए।
दही के साथ प्याज का सेवन नहीं करें
अक्सर लोग दही का रायता बनाते है तो उसमें प्याज और टमाटर भी डालते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि दही के साथ प्याज का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दही के साथ प्याज का सेवन करने से पाचन खराब हो सकता है। दही और प्याज का कॉम्बिनेशन एसिडिटी,उल्टी, एक्जिमा,सोरायसिस जैसी परेशानियां पैदा कर सकता है। अगर आप दही का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें कुछ फूड्स का सेवन करना चाहते हैं तो आप उसमें चीनी, गुड़, शहद, काली मिर्च, गर्म मसाला मिलाकर सेवन कर सकते है। दही का सेवन आप छाछ बनाकर करें तो सेहत को फायदा होगा।
दही के साथ नहीं खाएं फल
अक्सर लोग दही का सेवन उसका कस्टर्ड बनाकर खाते हैं। दही का कस्टर्ड बनाने के लिए उसमें फलों को मिक्स नहीं करें। दही और फलों का कॉम्बिनेशन आपके पाचन को बिगाड़ देता है। दही और फल एक साथ खाने से गैस, एसिडिटी, अपच और एलर्जी की परेशानी हो सकती है जो आपको बहुत परेशान कर सकती है। दही एसिडिक होता है अगर इसका सेवन फलों को साथ किया जाए तो पेट का PH लेवल बिगड़ सकता है जिससे गैस, कब्ज, अपच और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।
मछली खा रहे हैं तो दही नहीं खाएं
अगर आप मछली का सेवन कर रहे हैं तो उसके साथ दही बिल्कुल भी नहीं खाएं। आप जानते हैं कि मछली और दही दोनों प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होते हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन बॉडी के लिए टॉक्सिन हो सकता है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
दही के साथ खजूर का सेवन नहीं करें
आयुर्वेद के मुताबिक दही के साथ खजूर का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दही की तासीर ठंडी और भारी होती है जो शरीर में कफ और वात को बढ़ा सकती है। खजूर की तासीर गर्म होती है जो पाचन में सहायता करती है और बॉडी को एनर्जी देती है।