दही पोषक तत्वों से भरपूर फूड है जिसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और पाचन दुरुस्त रहता है। कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर दही खाने से हड्डियां मजबूत होती है। दही में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E मौजूद होता हैं जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। दही का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट डॉ विमल झांझर ने बताया दही सेहत के लिए सुपर फूड है। इसका सेवन करके आप बॉडी को हेल्दी रख सकते हैं और वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक इस सुपरफूड का सेवन दूसरे फूड के साथ किया जाए तो ये सेहत के लिए दुश्मन बन जाती है।

दही और परांठे का अद्भुत स्वाद भी सेहत के लिए खतरा है। परांठा में कार्ब्स और फैट मौजूद होता है जबकि दही प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत है। इन दोनों फूड्स को कॉम्बिनेशन करके खाने से पेट खराब हो सकता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दही और परांठा बेशक स्वादिष्ट है लेकिन ये पेट के लिए परेशानी का सबब है इसलिए इन दोनों फूड्स को एक साथ खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि दही का सेवन किन फूड्स के साथ नहीं करना चाहिए।

दही के साथ नहीं खाएं प्याज

अगर आप दही से पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो उसका सेवन प्याज के साथ भूलकर भी नहीं करें। दही और प्याज का कॉम्बिनेशन पाचन को स्लो कर देता है और पाचन से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा देता है। दही में प्याज डालकर खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानी हो सकती है।

दही के साथ मछली से करें परहेज

अक्सर लोग दही के साथ भी मछली खाते हैं। आप जानते हैं कि दही के साथ मछली का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मछली प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। आयुर्वेद में इन दो फूड्स के कॉम्बिनेशन को हानिकारक माना गया है। मछली और दही दोनों फूड पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन अगर इन दोनों फूड्स को एक साथ खाया जाए तो पाचन क्रिया प्रभावित होती है। ये दोनों फूड एक साथ खाने पर पाचन स्लो हो जाता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं।

दही के साथ केला से करें परहेज

आयुर्वेद के मुताबिक दही और केला दोनों सुपरफूड है लेकिन दोनों  फूड अलग-अलग पाचन प्रकृति के हैं। दही की प्रकृति ठंडी और भारी होती है जबकि केला मीठा और भारी फल है। इन दोनों को एक साथ खाने पर ये पाचन को बिगाड़ सकता है। इन दोनों फूड्स को एक साथ खाने पर पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानी हो सकती है।

पाचन को ठीक रखने के लिए खाने से पहले क्या खाएं ताकि गैस और एसिडिटी से राहत मिले। अगर आप भी नेचुरल तरीके से पाचन को ठीक करना चाहती हैं तो लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी हासिल करें।