बढ़ता वजन ना सिर्फ पर्सनालिटी को भद्दा बनाता है बल्कि कई बीमारियों का शिकार भी बनाता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल नहीं किया जाए तो दिल, किडनी और लंग्स को नुकसान पहुंच सकता है। आजकल लोग वजन को कंट्रोल करने के लिए योगा और वर्कआउट करते हैं। डाइट पर कंट्रोल करते हैं तब जाकर वजन मेंटेन होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए जितना जरूरी डाइट और वर्कआउट है उतना ही जरूरी पेशेंस रखना भी है।
कई मशहूर हस्तियां वजन कम करने के तरह-तरह के तरीके अपना रही हैं, साथ ही वेट लॉस करने में सफलता भी हासिल कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री आरती सिंह ने 18 दिनों में 5 किलों वजन कम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे उन्होंने इतने कम समय में पांच किलों तक का वजन कम कर लिया। आइए अभिनेत्री से जानते हैं कि कैसे उन्होंने सिर्फ 18 दिनों में 5 किलों तक का वजन कम कर लिया।
आरती ने विडियों में किया खुलासा:
विडियों में आरती जिम में कठोर वर्कआउट करती दिख रही हैं। इस विडियों में आरती मे कैप्शन दिया है 18 दिनों में 71.21 से 66.84 तक वजन कर लिया….हार नहीं मानना है। एक्ट्रेस अपने वेट गेन के बारे में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुकी है। अदाकारा का मानना है कि सभी प्रकार की चुनौतियों को साझा करना समान रूप से महत्वपूर्ण है, न कि केवल उपलब्धियां ही साझा करना।
उन्होंने पोस्ट में लिखा था जब लक्ष्य पूरा हो जाए तभी पोस्ट क्यों शेयर करें? लक्षय अधूरा है इसके लिए भी पोस्ट शेयर करना जरूरी है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि उन्होंने दो अगस्त को सोचा था कि वो कम से कम तीन किलों वजन कम करेंगी। हैवी वर्कआउट की मदद से वो अपने लक्षय से आगे निकल गई। उन्होंने पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्होंने सिर्फ 18 दिनों में तय लक्षय से ज्यादा 5 किलों तक का वजन कम कर लिया है।
किस तरह से हासिल किया लक्षय:
अदाकार ने बताया कि किस तरह से उन्होंने अपने वेट लॉस के लक्षय को हासिल किया। पोस्ट में उन्होंने शेयर किया कि वो जिम जाने का मोटिवेशन खो चुकी थी। रोज सुबह रस्म की तरह वो जिम जाते-जाते थक गई थीं। उन्होंने सबसे पहले खुद को समय दिया और वजन कम करने के लिए तैयार किया।
अभिनेत्री की वेट लॉस जर्नी की सराहना उनकी दोस्त रश्मि देसाई भी की है। उन्होंने वीडियों में कहा ‘प्राउड ऑफ यू बेब’ कह कर उनकी वेट लॉस जर्नी की तारीफ की। फेमस अभिनेता प्रकाश राज की पत्नी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने भी अभिनेता की वेट लॉस जर्नी की सराहना की।