शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया यानी खून की कमी होती है। एनीमिया का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी को माना जाता है। जब बॉडी में रेड ब्लड सेल्स के नष्ट होने की दर, निर्माण दर से ज्यादा हो जाती है। इसके कारण खून पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं ले जा पाता। इसी वजह से शरीर में खून की कमी होती है। आज के समय में इस बीमारी से महिलाएं सबसे ज्यादा ग्रसित हैं। एनीमिया से ग्रसित लोगों को सबसे ज्यादा हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है।
एनीमिया के लक्षण: शरीर में खून की कमी के कारण थकान महसूस होना, कमजोरी, दिल की धड़कन बढ़ना, चक्कर आना, हाथ-पैर ठंडे पड़ना, सिर और छाती में तेज दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
एनीमिया के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें-
नट्स और बीज: एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में नट्स और बीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर नट्स और बीज स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में काजू, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, पिसता, अखरोट, मूंगफली और बादाम का शामिल कर सकते हैं। नट्स और बीजों में आयरन की अच्छी-खासी मात्रा होती है।
फल और सब्जियां: एनीमिया के मरीजों को फल और सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक और साग को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि साग हीमोग्लोबिन और आयरन का बड़ा स्त्रोत माना जाता है। इससे शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। इसके अलावा नियमित तौर पर एनीमिया के मरीजों को खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए।
अंडे: अंडे में प्रोटीन बड़ी मात्रा में मौजूद होता है। आप चाहे तो अंडे को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह शरीर को हेल्दी रखने के साथ ही खून की कमी को भी पूरा करता है।
बीन्स और दाल: बीन्स और दालों का भी एनीमिया के मरीजों को सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपने खाने में चने, काले सेम, बीन्स, राजमा और सोयाबीन को शामिल कर सकते हैं। यह बॉडी में खून की कमी पूरी करते हैं।