जामुन एक ऐसा फल है जो साल में सिर्फ दो महीने मिलता है। ये फल कुदरत का दिया हुआ तोहफा है जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस फल को साइंटिफिक प्वाइंट से देखा जाए तो इसमें लगभग सभी न्यूट्रीएंट मौजूद होते हैं जो हमारी बॉडी को हेल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद कुछ खास पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मौजूद होता है। इसमें पोटैशियम और आयरन खासतौर पर मौजूद होता है। इसमें anthocyanins मौजूद होता है जो फ्री रेडिकल डैमेज को कंट्रोल करता है। इस फल का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और याददाश्त तेज होती है। इस फल को खाने से बुढ़ापा कंट्रोल रहता है और बॉडी जवान रहती है।
आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया जामुन शीतल होती है जिसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है। गर्मी में इसका सेवन करने से बॉडी को ठंडक मिलती है और बॉडी हाइड्रेट रहती है। जामुन के फल,पत्तियां और गुठली का सेवन डायबिटीज का इलाज करने में किया जाता है।
ये फल न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है बल्कि इंसुलिन का प्रोडक्शन भी बढ़ाता है। इस फल का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है और पाचन दुरुस्त रहता है। जामुन का सेवन स्किन को भी हेल्दी रखता है। ये फल लिवर की सेहत में सुधार करता है। जिन लोगों का लिवर फैटी है वो रोज दो महीने तक जामुन खाएं तो पूरे साल लिवर हेल्दी रहेगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि जामुन का सेवन कैसे लिवर को हेल्दी रखता है।
जामुन लिवर की सेहत को कैसे दुरुस्त करता है?
जामुन एक ऐसा फल है जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इस फल में एंथोसायनिन, पॉलीफेनॉल्स और फ्लावोनोइड्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इस फल को खाने से लिवर में जमा सारे टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और लिवर की हेल्थ में सुधार होता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि फैटी लिवर का इलाज करने में जामुन का सेवन बेहद उपयोगी है। जामुन का सेवन लिवर में वसा जमने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, जिससे नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज से बचाव हो सकता है। जामुन में सूजनरोधी गुण भी मौजूद होते हैं जो लिवर में सूजन और चोट को कम करने में मदद करते हैं।
जामुन का सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करें
हेल्दी फूड का सेवन भी अगर सही मिकदार में नहीं किया जाए तो वो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। अगर आप जामुन के पूरे फायदे लेना चाहते हैं तो आप जामुन का सेवन सही मात्रा में करें। एक दिन में 200 से 250 ग्राम जामुन का सेवन आपकी बॉडी के लिए पर्याप्त है।
किन लोगों को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए?
जिन लोगों को सर्दी जुकाम या साइनस की परेशानी है उन्हें जामुन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
जामुन खाने के बाद पानी या दूध का सेवन बिल्कुल नहीं करें ये आपको पेट में दर्द और मरोड़ कर सकता है।
पेशाब बार-बार आ रहा है तो 7 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, तुरंत पहचानें कारण, यूरिन की हर समस्याओं का होगा अंत। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
