भारत सदियों से तरह-तरह के मसालों के लिए जाना जाता है, इन मसालों का सेवन भी किया जाता है और इनसे कई बीमारियों का इलाज भी किया जाता है। हम में से बहुत से लोग खाना खाने के बाद कुछ न कुछ भारतीय मसालों का सेवन करते हैं, इन्हीं में से एक है पान। पान के साथ अक्सर गुलकंद भी दिया जाता है। पान में गुलकंद का सेवन करने से पान का स्वाद बढ़ जाता है। पान में गुलकन बेहद सुगंधित होता है जो मुंह में खुशबू लाता है। इसे पान के साथ खाने से उसकी महक आसपास खूशबू फैलाती है साथ ही सांस की बदबू भी दूर करती है।

गुलकंद क्या है? दरअसल, गुलकंद एक तरह की जैम होती है जो गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से तैयार की जाती है। हालांकि इसे बनाने को लेकर कई तरह की बातें की जाती है। इसकी रेसिपी के बारे में सटीक पता बहुत कम लोगों को है। लेकिन यह भारत में बेहद लोकप्रिय है और आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भवसार ने इंस्टाग्राम पर गुलकंद के फायदे के बारे में बताया है। भवसार लिखती हैं कि गुलकंद बेहद स्वादिष्ट आयुर्वेदिक टॉनिक है। इसमें कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में पित्त दोष को सही करने में लाभकारी हैं। आयुर्वेद के मुताबिक जानते हैं गुलकंद के कौन-कौन से फायदे हैं।

  • गुलकंद का सेवन करने से एसिडिटी, गैस्ट्रिक, अपच, अल्सर की बीमारी ठीक होती है, यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
  • कुछ लोगों की नाक अक्सर बहती हैं ऐसे लोग गुलकंद का सेवन करें उनकी नाक बहना बंद हो जाएगी।
  • गर्मी में गुलकंद का सेवन बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जो शरीर को अत्यधिक हीट से बचाता है।
  • जिस व्यक्ति को खुलजी, छाले, झुर्रियां और कील मुंहासे से परेशानी है उसे गुलकंद का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो एनर्जी बूस्टर होता है।
  • नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करने से अल्सर, कंस्टीपेशन और छाती में जलन की बीमारी ठीक हो जाती है।
  • गर्मी में गुलकंद का सेवन करने से सन स्ट्रोक की आशंका बहुत कम हो जाती है, इसके अलावा नाक से खून बहने की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • गुलकंद का सेवन करने से चक्कर आने की बीमारी दूर होती है।
  • पीरियड्स के समय अत्यधिक रक्तस्त्राव को कम करने में भी गुलकंद मददगार है।
  • गुलकंद एनीमिया को दूर करता है, यह ब्लड प्यूरीफायर है।
  • गुलकंद मेटोबोलिज्म को मजबूत करता है।