Wrong Ways to Take Garlic: लहसुन एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। आयुर्वेद में इसका सेवन करके कई क्रॉनिक बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। लहसुन की कली एक लिली फैमिली के प्लांट से आती है और दुनिया भर में खासकर इजिप्ट, ग्रीस, रोम, चीन और जापान में इसका खूब उपयोग होता है। इसका खास टेस्ट और तेज़ गंध इसकी पहचान है। लहसुन एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। फ्रेश गार्लिक सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन गार्लिक पाउडर और गार्लिक ऑयल भी सेहत के लिए उपयोगी है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर विमल छाजेड़ ने बताया लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड एक्टिव होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल, एंटी वायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों वाला होता है।

ये मसाला हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए दवा का काम करता है। रोजाना लहसुन की दो कली खाने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि नियमित रूप से लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि लहसुन का सेवन कैसे सेहत के लिए अमृत है और इसे किस तरीके से खाएं कि सेहत को फायदा हो।

लहसुन के फायदे

लहसुन डायबिटीज में भी मदद करता है। इसे इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। हार्ट हेल्थ को सुधारने में लहसुन का सेवन असरदार साबित होता है।  ये हाई BP को कंट्रोल करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल ही दिल के रोगों का कारण हैं। इसका सेवन करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ये मसाला इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

इसमें एलिसिन एंटीवायरस, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में ये मसाला बेहद उपयोगी है। इसका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और अपच में राहत मिलती है। रोज लहसुन खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है। इसका सेवन करने से सूजन कंट्रोल होती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करते हैं।

लहसुन खाने के गलत तरीके

  1. बिना तोड़े या बिना छोड़े सीधा लहसुन का सेवन करना गलत है। लहसुन का इस तरह सेवन करने से एलिसिन एक्टिव नहीं होता फायदे आधे रह जाते हैं।
  2. बहुत ज्यादा मात्रा में लहसुन खाना दूसरी बड़ी गलती है। इसका दिन में हर खाने में सेवन करने से एसिडिटी, ब्लीडिंग और पेट दर्द हो सकता है।
  3. खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए खतरा है। लहसुन का सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट में जलन या गैस बढ़ सकती है।
  4. पुराना या सूखा लहसुन इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए खतरा है। पुराने लहसुन का सेवन करने से उसके न्यूट्रिएंट कम हो जाते हैं।

लहसुन का सेवन कैसे करें

  • लहसुन की कली तोड़कर 10 मिनट छोड़ें तब उसका सेवन करें। कुछ देर लहसुन की कली को छीलकर छोड़ देंगे तो उसमें एलिसिन एक्टिव होगा।
  • लहसुन की एक से दो कली को सुबह खाली पेट खाएं आपको फायदा होगा। लहसुन की कली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहेगा और वजन घटेगा।
  • लहसुन की चाय बनाकर करें इसका सेवन। एक कली लहसुन की लेकर 1 कप पानी डालकर पकाएं। उसमें थोड़ा दालचीनी भी डालें। पकाकर छान लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें। इम्युनिटी बूस्टर है ये ड्रिंक।
  • हल्की-सी कुटी लहसुन सब्जियों में डालकर खा सकते हैं।

6-7 तुलसी के पत्ते पानी में उबालें और कर लें दिन में 2 बार गरारा, बलगम हो जाएगा साफ और गले के इंफेक्शन से होगी राहत, फायदे जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।