अंडा एक ऐसा फूड है जिसका सेवन शाकाहारी लोग भी करना पसंद करते हैं। कुछ लोग गर्मी में अंडे से परहेज़ करते हैं। परहेज़ करने की वजह अंडे की गर्म तासीर को मानते हैं। लेकिन न्यूट्रिशन की माने तो गर्मी में भी रोज़ दो अंडे का सेवन सेहत के लिए उपयोगी है। अंडा पोषक तत्वों का खज़ाना है जिसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन, आवश्यक विटामिन और खनिज भरपूर मौजूद होता हैं। इसका सेवन करने से बॉडी को सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड मिलते हैं। इसका सेवन करने से  मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत होती है। विटामिन बी12, विटामिन डी और विटामिन ए से भरपूर अंडा बॉडी की कमज़ोरी को दूर करता है। अंडे में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आंखों को हेल्दी रखते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और ब्रेन की हेल्थ में सुधार होता है।

प्रोटीन से भरपूर अंडे का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है और मांसपेशियां मजबूत होती है। अंडा स्किन और बालों को हेल्दी रखता है। अंडे का सेवन करने से स्किन को पोषण मिलता है। गैस्ट्रो एवं लिवर हॉस्पिटल कानपुर में डॉक्टर वीके मिश्रा के मुताबिक दिन की शुरुआत अगर अंडे से की जाए तो वजन कंट्रोल रहता है और बॉडी हेल्दी रहती है।

कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि जो लोग मॉर्निंग में अंडा इस्तेमाल करते हैं उनका वेट अंडा नहीं  खाने वालों की तुलना में मेंटेन रहता है। एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ लोगों का मानना है कि अंडे की जर्दी का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बॉडी वेट को भी बढ़ाता है ये पूरी तरह गलत है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रोजाना मॉडरेशन में अंडे का सेवन करते हैं तो आपकी बॉडी को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि कई तरह के फायदे होंगे। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना अंडे का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

प्रोटीन की कमी होती है पूरी

अंडा प्रोटीन रिच फूड है जिसका सेवन करने से बॉडी में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। अंडे का अधिकांश प्रोटीन अंडे की जर्दी (कुल प्रोटीन का 43%) के बजाय सफेद भाग (कुल प्रोटीन का 57%) में पाया जा सकता है। अगर आप बॉ़डी में प्रोटीन की कमी को मेंनटेन करना चाहते हैं तो रोजाना प्रोटीन से भरपूर अंडे का सेवन करें। अंडे का सेवन करने से मांसपेशियों की मरम्मत और विकास होता है। एक बड़े अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर अंडा कमजोरी करता है दूर

अंडे में प्रोटीन के अलावा,विटामिन और खनिज भरपूर होते हैं। विटामिन बी12 तंत्रिका कार्य और रेड ब्लड सेल्स निर्माण के लिए आवश्यक है। विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को हेल्दी बनाता है। सेलेनियम एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। पोषक तत्वों से भरपूर अंडे का सेवन करने से बॉडी की कमजोरी दूर होती है।

ब्रेन की हेल्थ भी रहती है दुरुस्त

अंडों में कोलीन मौजूद होता है जो सीखने की क्षमता को बढ़ाता है और याददाश्त को तेज करता है। पर्याप्त कोलीन का सेवन बेहतर संज्ञानात्मक कार्य से जुड़ा हुआ है। बच्चों को रोजाना अंडे का सेवन करना चाहिए मस्तिष्क का तेजी से विकास होता है।

वजन रहता है कंट्रोल

अंडे में मौजूद प्रोटीन भूख को शांत करता है और खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करता है। रोजाना नाश्ते में अगर अंडे का सेवन उबालकर या ऑमलेट के रूप में किया जाए तो पेट भरा हुआ महसूस होता है। नाश्ते में अंडे का सेवन करने से पूरे दिन में कैलोरी इनटेक पर कंट्रोल रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि अंडे का सेवन वजन घटाने का रामबाण इलाज है।