कब्ज से परेशान है, रोजाना घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ नहीं होता, हर वक्त पेट भारी रहता है तो आप पानी का सेवन ज्यादा करें, डाइट में फाइबर रिच फूड्स खाएं और कुछ देसी नुस्खों का सेवन करें। इसबगोल एक ऐसी जड़ी बूटी है जो सदियों पुरानी है, लेकिन आज भी उसकी पहचान कायम है। लोग इस जड़ी बूटी का सेवन पाचन से जुड़ी परेशानियों का इलाज करने में बहुत ज्यादा करते हैं। आयुर्वेद में इस हर्ब्स का काफी महत्व है जिसकी वजह से इसका सेवन दवा के रूप में किया जाता है। घुलनशील फाइबर से भरपूर ये जड़ी बूटी पाचन को दुरुस्त करने में कमाल का असर करती है। इसबगोल (Psyllium Husk) कब्ज के इलाज में बहुत असरदार है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक रेचक (laxative) है और फाइबर से भरपूर है। इसका सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज का इलाज होता है।
भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र (Hansa Yogendra) ने बताया रोजाना एक चम्मच इसबगोल को एक गिलास पानी में भिगो दें और उसे अच्छे से मिक्स करके सोने से पहले पी लें। इसका सेवन करने से पेट खुलकर साफ होगा और पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज होगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सदियों पुरानी ये जड़ी-बूटी कैसे कब्ज को दूर करती है और पाचन को दुरुस्त करती है।
कब्ज को दूर करने में इसबगोल कैसे असरदार साबित होती है?
इसबगोल एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद होता है जो मल को सॉफ्ट करता है और क्रॉनिक कब्ज का इलाज करता है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। ये आंतों में पानी को अवशोषित करता है जिससे मल सॉफ्ट होता है और आराम से डिस्चार्ज होता है। इसका सेवन करने से आंतों में जमा सारी गंदगी साफ होती है।
ये आंतों की गति को उत्तेजित करता है, जिससे मल आसानी से बॉडी से बाहर निकलता है। जिन लोगों को कब्ज परेशान करता है वो रोजाना गुनगुने पानी या दूध के साथ – 1-2 चम्मच इसबगोल को एक गिलास गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें। रोजाना इसका सेवन करने से सुबह उठते ही पेट साफ हो जाएगा और कब्ज का इलाज होगा।
इसबगोल के सेहत के लिए फायदे
- रोजाना इसबगोल का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। घुलनशील फाइबर से भरपूर इसबगोल LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। LDL कोलेस्ट्रॉल खराब कोलेस्ट्रॉल है जो दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
- जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो रोजाना इसबगोल का सेवन करें तो ब्लड शुगर नॉर्मल रहता है। ये शुगर का अवशोषण स्लो करती है और ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करती है। इसका सेवन करने से डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
- वजन को कंट्रोल करने में इसबगोल का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। जिन लोगों का वजन ज्यादा है वो खाने से आधे घंटे पहले एक से दो चम्मच इसबगोल का सेवन पानी में भिगोकर करें। इसका सेवन करने से भूख कंट्रोल रहती है और ज्यादा खाने की क्रेविंग भी नहीं होती।
- बॉडी को डिटॉक्स करने में इसबगोल बेहद असरदार साबित होती है। ये बॉडी में जमा गंदगी को मल के जरिए बॉडी से बाहर निकालती है। ये जड़ी बूटी बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालती है, कोलन को क्लीन करती है और ओवरऑल हेल्थ में सुधार करती है।
कब करें सेवन
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आप एक गिलास दूध में एक से दो चम्मच इसबगोल को मिक्स करके पी लें सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो जाएगा।
मूली खाने से गैस क्यों होती है? पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए मूली का सेवन कैसे करें इस बात की जानकारी आचार्य बालकृष्ण से दी है। आप भी पाचन और मूली से जुड़ी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।