हेल्दी शरीर के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। हालांकि, जब भी ड्राई फ्रूट्स का नाम आता है तो बादाम, काजू, पिस्ता, खजूर और अखरोट का नाम ही दिमाग में आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं काजू और बादाम की तरह चिलगोजा भी एक ड्राई फ्रूट है। इसे पाइन नट के नाम से भी जाना जाता है। इस फल के बीजों का उपयोग सूखे मेवे के रूप में किया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चिलगोजा को खाने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं।  

चिलगोजा के बीजों के फायदे

चिलगोजा के बीजों की तासीर गर्म होती है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में चिलगोजा का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। चिलगोजा के बीजों में कैटेचिन, ल्यूटिन, लाइकोपीन, कैरोटीनॉयड, टोकोफेरोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं। चिलगोजा के तेल का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

त्वचा के लिए बहुत उपयोगी

चिलगोजा के बीजों का उपयोग फेस स्क्रब के रूप में भी किया जाता है। पाइन नट्स को पीसकर बराबर मात्रा में चावल का आटा मिला लें। पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्क्रब की तरह लगाएं। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है।

शुगर और बालों के लिए फायदेमंद

चिलगोजा के बीज घने बाल देते हैं। इन नट्स को खाने या बालों में पाइन नट का तेल लगाने से बालों की समस्याएं कम हो सकती हैं। पाइन नट्स के नियमित सेवन से मधुमेह यानी शुगर को रोकने में मदद मिल सकती है, लेकिन शुगर के रोगियों के लिए बेहतर होगा कि वे इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

वजन कम करने में मददगार

पाइन नट्स में पिनोलेनिक एसिड होता है। यह भूख को नियंत्रित करता है। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। चिलगोजा के बीजों को अपने आहार में शामिल करके आप अपने दिमाग के स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं। ऐसे में भूलने की बीमारी जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

इसी तरह एवोकाडो के बीज को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन ये बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। एवोकाडो के बीज का सेवन हार्ट, पाचन, वजन कम करने समेत सूजन और दर्द में बहुत ही लाभकारी होते हैं।