मोटापा एक ऐसी परेशानी है जो आज की जनरेशन के लिए सबसे बड़ी बीमारी है। न्यू जनरेशन का खान-पान और लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि ये पीढ़ी खाने के नाम पर जंक फूड्स और हैवी फूड्स से अपना पेट भरती हैं। इस पीढ़ी में महिलाओं में बढ़ने वाली चर्बी सबसे ज्यादा परेशानी का सबब है। नई जनरेशन की महिलाएं पेट की बढ़ती चर्बी से बेहद परेशान हैं। जिस तरह का इन महिलाओं का खान-पान और लाइफस्टाइल है उससे मोटापा का बढ़ना तय है। महिलाओं के लिए बढ़ता मोटापा सबसे बढ़ी समस्या है। मोटापा बढ़ने की वजह से महिलाओं कीफर्टिलिटी प्रभावित होती है और महिलाओं की सेहत पर भी कई तरह का असर पड़ता है।
आज महिलाओं का लाइफस्टाइल बदल गया है। शहर की महिलाएं मोटापा का ज्यादा शिकार हैं। गांव की महिलाएं खेत में घर में काम करती हैं तो उनकी पूरी बॉडी का वर्कआउट होता है, लेकिन शहर की महिलाएं डेस्क वर्क करती हैं जिसकी वजह से उनकी बॉडी में फैट बढ़ने लगता है।
बढ़ता फैट ना सिर्फ उनको कंसीव करने में परेशानी पैदा करता है बल्कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट की परेशानी जैसी कई समस्याओं का कारण बनता है। महिलाएं अगर बढ़ते मोटापा से परेशान हैं तो हठयोग करें। इस योग की मदद से महिलाएं बढ़ते मोटापा को कंट्रोल कर सकती हैं और प्रजन्न क्षमता में भी सुधार कर सकती हैं।
हटयोग कैसे महिलाओं के लिए जरूरी हैं और कैसे ये उनपर काम करता है
सदगुरु जग्गी वासुदेव ने बताया अगर महिलाएं 21 साल की उम्र तक मां नहीं बनती या अपनी प्रजन्न क्षमता का उपयोग नहीं करती तो संभव है कि उनके पेट पर चर्बी जमा हो सकती है। 21 साल की उम्र से महिला हठयोग करना शुरु कर दें तो पेट की चर्बी घटने लगेगी। सदगुरु के मुताबिक अगर आप दौड़ती है,जिम में वर्कआउट करके अपनी मांसपेशियों और पेट की चर्बी को कम करती हैं तो ये अच्छा नहीं है। सदगुरु के मुताबिक अगर किसी महिला के स्वास्थ्य को बिना प्रजन्न के अच्छी स्थिति में बनाए रखना है तो महिलाओं के लिए कुछ चीजें करना जरूरी है।
अगर महिलाएं हठयोग करती हैं तो उन्हें किसी तरह के किसी भी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होगी। महिलाएं बहुत परेशान रहती हैं जिसकी असर उनकी सेहत पर पड़ता है। आप किसी भी परेशानी को लेकर हफ्तों और महिनों तक परेशान रहती हैं। अगर आप इस तनाव से बचना चाहती हैं तो हठयोग कीजिए। उम्र बढ़ने पर अगर महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखती तो उनमें मोटापा सहित कई परेशानियों की संख्या बढ़ने लगती है।
अपना ख्याल रखने से मतलब डॉक्टर के पास जाना या फिर दवाओं का इस्तेमाल करने से नहीं है बल्कि अपनी बॉडी के सिस्टम को दुरुस्त करने से है। बॉडी के सिस्टम में रसायनिक संतुलन हो,हॉर्मोनल बैलेंस हो ताकि सभी ग्रंथियों का स्राव अच्छे से और संतुलित तरीके से हो। अगर महिलाएं हठयोग करेंगी तो उन्हें ये मोटापा और इंफर्टिलिटी जैसी बीमारियां नहीं होंगी।
हटयोग करने के फायदे
- ये योग मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम बनाता है और कार्य करने की क्षमता में सुधार करता है।
- हटयोग सहन शक्ति को बढ़ाकर इम्युनिटी में सुधार करता है।
- इस योग को करने से तनाव दूर होता है और हड्डियां मजबूत होती है।
- इसे करने से पीठ दर्द से राहत मिलती है।
- दिल की सेहत में सुधार होता है।
हठ योग के प्रमुख आसान
- वृक्षासन
- वीरभद्रासन
- सेतु बंधासन
- ताड़ासन
- अधोमुख श्वानासन
- उत्तानासन
- शलभासन