Green Garlic Benefits: सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की सब्जियां आती हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है। इसी में हरा लहसुन भी एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। हरा लहसुन न केवल आपकी रसोई को खुशबू से भर देता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। इसके सेवन से वजन घटाने से लेकर हार्ट की हेल्थ को फायदा पहुंचता है। हरा लहसुन ताजे लहसुन के पत्तों और डंठल से मिलता। इसकी तीखी खुशबू और हल्के तीखा स्वाद होता है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुड़गांव में हेड न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर नीति शर्मा ने हरे लहसुन के फायदे बताए हैं।
न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. नीति शर्मा के मुताबिक, हरे लहसुन में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन बी, सी, के, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा हरे लहसुन में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट और सेलेनियम भी होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
हरे लहसुन के फायदे
- वजन घटाने में मददगार
- पाचन तंत्र
- इम्यून सिस्टम ठीक रहेगा
- हार्ट के लिए फायदेमंद
वजन घटाने में मददगार
हरा लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में सहायक है। हरे लहसुन में एलिसिन (Allicin) होता है, जो फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है और भूख को कंट्रोल करता है। हरे लहसुन के सेवन से सर्दियों में भी वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र होगा अच्छा
हरा लहसुन पाचन तंत्र के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर आंतों की सफाई करते हैं और पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं। इससे कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट
हरा लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। हरे लहसुन में विटामिन सी, सेलेनियम और सल्फर जैसे मिश्रण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। शरीर में इम्यून सिस्टम ठीक रहने से मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद
हरा लहसुन हार्ट की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करता है, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
कैसे करें हरे लहसुन का सेवन?
- हरे लहसुन को कच्चा सलाद में डालकर खा सकते हैं।
- हरे लहसुन को सूप में डालकर खाया जा सकता है।
- सब्जी या दाल में हरा लहसुन सेहत के लिए अच्छा।
वहीं, अखरोट एक ऐसा मेवा है जो खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। अखरोट के सेवन बेहतर पाचन में मदद करता है और अधिक कैलोरी जलाता है।