Giloy Ke Fayde: गिलोय एक प्राकृतिक औषधि है, जिसके नियमित सेवन से शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। गिलोय को अमृता के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में यह एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी है। यह कई बीमारियों को रोकने समेत शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, डायबिटीज कंट्रोल करने और पाचन में सुधार के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं गिलोय के फायदे (Giloy Ke Fayde) और गिलोय के सेवन से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं। इसके साथ ही गिलोय का सेवन कैसे किया जा सकता है।

गिलोय के गुण

गिलोय में विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और टीनोस्पोरिक एसिड भी पाया जाता है।

गिलोय के फायदे

गिलोय का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन के इम्यूनिटी मजबूत रहती है और शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो सकता है, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। गिलोय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमण से बचाव करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं।

डायबिटीज में सहायक

शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी गिलोय लाभकारी होती है। गिलोय को ‘मधुनाशिनी’ भी कहा जाता है, जो टाइप 2 डायबिटीज के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

वायरल बुखार के लिए बहुत असरदार

गिलोय डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसे बार-बार होने वाले बुखार में उपयोगी है। यह शरीर के तापमान को सामान्य करने में मदद करती है।

पाचन में सुधार

गिलोय का सेवन अपच, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करता है। यह भूख बढ़ाने और आंतों की सेहत सुधारने में सहायक है।

कैसे करें गिलोय का उपयोग

  • गिलोय का रस- रोज सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीना फायदेमंद है।
  • गिलोय की गोलियां- बाजार में उपलब्ध गिलोय टैबलेट्स को डॉक्टर की सलाह के बाद लिया जा सकता है।
  • काढ़ा- गिलोय के तने को उबालकर काढ़ा बनाएं और इसका सेवन करें।

इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।