सर्दी का मौसम जहां ख़ुशनुमा और दिल को सुकून देता है वही कई सारी बीमारियां भी अपने साथ लाता है। इस मौसम में सबसे ज़्यादा परेशान हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम करता है। सर्दी में पानी कम पीते है और सॉलिड फूड्स ज़्यादा खाते हैं जिसका सीधा असर हमारे पाचन पर पड़ता है। इस मौसम में क़ब्ज़ बढ़ जाता है और घंटों टॉयलेट में बैठना पड़ता है फिर भी पेट क्लियर नहीं होता।

इस मौसम में आप भी अपने पाचन के बिगड़ने से परेशान हैं तो कुछ देसी हर्ब्स का सेवन करे। लहसुन एक ऐसा मसाला और हर्ब है जो औषधिये गुणों से भरपूर है। लहसुन का सेवन ना सिर्फ खाना पकाने में किया जाता है बल्कि कई तरह की दवाईयों और बीमारियों का इलाज करने में भी किया जाता है। लहसुन की बदबू कुछ लोगों को बेहद परेशान करती है जिसकी वजह से लोग इस औषधी का सेवन नहीं करते। अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो उसके पत्तों का सेवन करें।

लहसुन के पत्तों का सेवन आप सब्जी, साग और पकौड़ों में कर सकते हैं। अगर आप बिगड़े पाचन से परेशान हैं तो लहसुन के पत्तों का सेवन करें। लहसुन के पत्तें आपके पाचन को दुरुस्त करेंगे और बॉडी को कई तरह के फ़ायदे भी पहुंचाएंगे। आइए जानते हैं कि लहसुन के पत्तों का सेवन करने से बॉडी को कौन कौन से फ़ायदे होते हैं।

लहसुन के पत्ते कैसे पाचन को दुरुस्त करते हैं

लहसुन के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। लहुसन के पत्तों में विटामिन B,विटामिन C, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाव भी करते हैं।

लहसुन के पत्ते पाचन को दुरुस्त करते हैं और आंतों की गंदगी को साफ करते हैं। इसका सेवन करने से गैस, कब्ज और अपच जैसी परेशानियों से निजात मिलती है। ये पेट के कीड़ों को मारते हैं। खराब बैक्टीरियां को मारने में लहसुन के पत्ते बेहद असरदार साबित होते हैं। इसका सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरियां में इज़ाफ़ा होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हरे लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। लहसुन की तरह लहसुन के पत्ते भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में दवाई की तरह असर करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन के पत्तों की सब्जी,भुजिया या फिर जूस बनाकर पिया जाए तो पूरा दिन ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। लहसुन के पत्तों में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी रखता है

इन पत्तों का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसका सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ये पत्ते दिल की सेहत को दुरुस्त करते हैं। इनका सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रॉक जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

जोड़ों के दर्द का करता है इलाज

हरा लहसुन जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में दवाई की तरह असर करता है। लहसुन के पत्तों में विटामिन सी,मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में ये पत्ते दवाई की तरह असर करते हैं। रोज़ाना लहसुन के पत्तों का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।