खराब डाइट,बिगड़ता लाइफस्टाइल और बढ़ता तनाव ज्यादातर बीमारियों की जड़ है। दिल के रोगों से लेकर,डायबिटीज,हाई बीपी और बढ़ता कोलेस्ट्रॉल इन सब बीमारियों के लिए खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल ही जिम्मेदार है। गांव के लोगों की तुलना में शहरी लोग ज्यादा बीमार रहते हैं जिसके लिए उनका खान-पान ही जिम्मेदार है। हमारा नेचुरल वातावरण से संपर्क कम होता जा रहा है। खान-पान बिगड़ता जा रहा है जिसकी वजह से कम उम्र में क्रॉनिक बीमारियां हो रही हैं। हम दवाओं पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं और नेचुरल नुस्खों को नज़रअंदाज कर रहे हैं।
लहसुन एक ऐसा मसाला है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। अक्सर लोग लहसुन का नाम सुनते ही नाक सिकोड़ने लगते हैं। उन्हें बीमारियों का उपचार करने में दवाईयों की स्मेल से कोई परहेज नहीं लेकिन लहसुन की स्मेल उन्हें बर्दाश्त नहीं होती। आप जानते हैं कि लहसुन एक ऐसा हर्ब है जो सैकड़ों बीमारियों का एक साथ उपचार कर सकता है।
कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े के मुताबिक लहसुन एक ऐसा मसाला है जिसपर 43 रिसर्च की जा चुकी हैं। लहसुन ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों का उपचार भी करता है। लहसुन में एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है जो कई बीमारियों का उपचार करता है। एक लहसुन की कली अगर रोज खाई जाए तो खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि लहसुन का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं और उसका सेवन कैसे किया जाए।
लहसुन का सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदे
लहसुन एक ऐसा हर्ब है जिसका सेवन करके आप आसानी से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल कर सकते हैं। लहसुन इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है और बीमारियों से बचाव करता है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किसी क्लींजर से कम नहीं ये हर्ब। जिन लोगों के ब्लड में शुगर का स्तर हाई रहता है वो रोजाना लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन का सेवन करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे खुजली,दानें और लाल चकत्ते का उपचार होता है।
लहसुन एक ऐसी बेहतरीन दवा है जो जर्म को मारने,वायरस से बचाव करने की बेहतरीन दवा है। एक्सपर्ट के मुताबिक आप कुछ दिनों तक इस आयुर्वेदिक हर्ब का सेवन करें तो आप आसानी से कई बीमारियों पर काबू पा सकते हैं। लहसुन का सेवन करके अगर आपको कुछ फायदा होता है तो आप इस नुस्खे को आगे भी चालू रख सकते हैं।
लहसुन का सेवन कैसे करें
आप लहसुन के सारे फायदे अपनाना चाहते हैं तो लहसुन का सेवन कच्चा ही करें। लहसु को मुंह में रखें और उसे चबाकर निगल जाएं। लहसुन दवाई से बेहतर दवा है जो आपको तंदरुस्त रख सकता है।