डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करना बंद कर देता है या कम कर देता है। इंसुलिन का कम उत्पादन करने से ब्लड में शुगर का स्तर हाई होने लगता है। लगातार लम्बे समय तक ब्लड शुगर हाई होने से बॉडी के इंटरनल ऑर्गन को खतरा पहुंच सकता है। हाई ब्लड शुगर दिल के रोग,किडनी,लंग्स और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। हाई ब्लड शुगर का कोई इलाज नहीं है सिर्फ इसे दवाई, होम रेमेडीज और लाइफस्टाइल में बदलाव करके नॉर्मल रखा जा सकता है।

डॉक्टर मोनिका के मुताबिक अगर डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर को नॉर्मल रखना चाहते हैं तो लहसुन का सेवन करें। लहसुन एक ऐसा हर्ब है जो बेहतरीन औषधी है। डायबिटीज मरीज अगर रोजाना लहसुन का सेवन करें तो आसानी से ब्लड शुगर को नॉर्मल रख सकते हैं। लहसुन एक ऐसी रेमेडी है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुन्य है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन डायबिटीज मरीज अगर रोजाना करें तो आसानी से ब्लड में शुगर के स्तर को नॉर्मल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि लहसुन का सेवन कैसे ब्लड में शुगर के स्तर को नॉर्मल रखता है।

डायबिटीज मरीज के लिए लहसुन के फायदे

लहसुन कई सालों से इस्तेमाल होने वाला हर्ब है जिसका सेवन सदियों से दवाईयों के रूप में हो रहा है। लहसुन में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो 100 ग्राम लहसुन में 33 कैलोरी,6.6 कार्बोहाइड्रेट,विटामिन बी 6,विटामिन सी,सोडियम,पोटैशियम,मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। लहसुन का सेवन शुगर कंट्रोल करने के लिए जादुई असर करता है। इसका सेवन करने से बॉडी में इंसुलिन का स्तर नेचुरल तरीके से बढ़ता है।

विटामिन सी से भरपूर लहसुन का सेवन डायबिटीज मरीज करते हैं तो इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। डायबिटीज मरीजों को वजन कम करने की सलाह दी जाती है ऐसे में लहसुन का सेवन उनका वजन कम करने में मदद करता है। डायबिटीज मरीजों को यूरिन इंफेक्शन बहुत ज्यादा होता है ऐसे में अगर लहसुन का सेवन किया जाए तो इंफेक्शन से बचाव होता है।

लहसुन के सेहत को फायदे

कच्चे लहसुन का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से गैस,कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। लहसुन का सेवन करने से पेट में मौजूद गंदे बैक्टीरियां खतम होते हैं और गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इसका सेवन करके कोलेस्ट्रॉल को नॉर्मल किया जा सकता है। लहसुन से बीपी नॉर्मल रहता है। लहसुन का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ये हार्ट अटैक और पैरालिसिस कम करने में मदद करता है।

लहसुन का सेवन कैसे करें

डायबिटीज मरीज रोजाना 3-4 कली लहसुन का सेवन करें। लहसुन का सेवन आप दाल में, सब्जी के साथ छोंका लगाकर कर सकते हैं। आप सलाद के साथ भी लहसुन का सेवन कर सकते हैं।