सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में खानपान में बदलाव होता है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ने का खतरा होता है, जिसमें शुगर एक ऐसी समस्या है जो तेजी से बढ़ रही है। डायबिटिज बढ़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रहा है। इससे शरीर में कमजोरी होने लगती है और फिर धीरे-धीरे हड्डियों में दर्द आदि कई समस्याएं पैदा होने लगती है। आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपाय की मदद से शरीर को फौलादी बनाया जा सकता है और डायबिटीज जैसी समस्या को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए अंजीर के पत्ते बहुत ही लाभकारी हो सकते हैं। डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने अंजीर के पत्तों के फायदे बताए हैं।
दिव्या गांधी ने बताया कि अंजीर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। अंजीर को आमतौर पर फल और सूखे मेवे के रूप में लिया जाता है, लेकिन अंजीर के पत्ते भी बहुत गुणकारी और लाभकारी होते हैं। अंजीर की पत्तियों को पानी में उबालकर उसकी चाय बनाई जाए तो यह कई बीमारियों के इलाज में चमत्कारिक औषधि के रूप में काम करती है। अंजीर के पत्ते का उपयोग डायबिटीज मैनेज करने के लिए असरदार होता है।
अंजीर के पत्तों के पोषक तत्व
अंजीर की पत्तियां भी अंजीर की तरह ही पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इन पत्तियों में अच्छी मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं। यह फोलिक एसिड, मैंगनीज, मैग्नीशियम और तांबे से भरपूर है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
अंजीर के पत्तों के फायदे
- अंजीर के पत्तों में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
- दिल की सेहत के लिए अंजीर के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। अंजीर के पत्तों में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 पाया जाता है, जो हार्ट के लिए अच्छा होता है।
- अंजीर के पत्तों से इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा होता है। इसमें विटामिन सी और जिंक भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अंजीर के पत्तों में डाइटरी फाइबर होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है।
वजन कम करने के लिए भी अंजीर के पत्ते फायदेमंद होते हैं। अंजीर के पत्तों में फाइबर होता है, जिससे वेट घटाने में मदद करता है। - खून की कमी को पूरा करने के लिए अंजीर के पत्ते लाभकारी होते हैं।
हड्डियां होंगी मजबूत
अंजीर के पत्तों में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए अंजीर की चाय को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। यह हड्डियों के साथ-साथ दांतों को भी मजबूत बनाता है। अंजीर के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट अच्छे होते हैं।
कब्ज से मिलेगी राहत
अंजीर के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसमें विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। अंजीर के पत्तों के औषधीय गुण कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल
दिव्या गांधी ने बताया कि अंजीर के पत्तों में हाई फाइबर के साथ कई तरह के जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। अंजीर के पत्ते इंसुलिन की संवेदनशीलता ‘Insulin sensitivity’ को बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
डायबिटीज की समस्या के साथ-साथ कई बार मरीज के शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बिगड़ने लगता है। ऐसे में अंजीर के पत्तों का नियमित सही तरीके सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है।
कैसे करें अंजीर के पत्तों का सेवन
अंजीर की पत्तियों का उपयोग चाय के रूप में किया जा सकता है। ये चाय सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। अंजीर की पत्तियों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले अंजीर की पत्तियां लें और उन्हें धोकर साफ कर लें। इन्हें पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे हल्का गर्म करके ठंडा करके छान लेना चाहिए। स्वाद के लिए पर्याप्त मात्रा में शहद मिलाएं।
अंजीर के पत्तों का काढ़ा
अंजीर के पत्तों का काढ़ा भी बनाया जा सकता है। अंजीर का काढ़ा शुगर मरीजों के लिए लाभकारी होता है। अंजीर का काढ़ा बनाने के लिए इसके पत्तों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इन्हें 2 कप पानी में उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पिएं।
अंजीर के पत्तों का पाउडर
अंजीर के पत्तों को सुखाकर उनका पाउडर भी बनाया जा सकता है। इस पाउडर को रोजाना सुबह-शाम को पानी के साथ ले सकते हैं।
सर्दी में रोजाना 1 चम्मच भुनी हुई अलसी खाएं, BP रहेगा नॉर्मल और वजन हो जाएगा कम, बॉडी को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे। इन सीड्स की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।