पीपल के पत्तों का धार्मिक महत्व भारतीय संस्कृति और धर्मों में बहुत गहरा है। पीपल के पेड़ से लोगों की आस्था जुड़ी है। पीपल का पेड़ तप और साधना का प्रतीक माना जाता है। इसके नीचे साधना करने से शांति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। आप जानते हैं कि ये पेड़ सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही उपयोगी नहीं है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी है। पीपल के पेड़ के पत्तों से लेकर उसकी छाल तक औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन और दर्द से राहत दिलाते हैं।
इन पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी में संक्रमण से लड़ने की ताकत पैदा होती है। सांस से जुड़ी परेशानियों का इलाज करने में ये पत्ता बेहद असरदार साबित होता है। इसका सेवन करने से खांसी, अस्थमा, और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन समस्याओं का इलाज करने में आसानी होती है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक इस दिव्य वृक्ष के पत्तों का अगर सेवन किया जाए तो पाचन में सुधार किया जा सकता है। इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी, अपच और दस्त से राहत पाई जा सकती है। ये पत्ते स्किन से लेकर हेल्थ तक के लिए उपयोगी है। स्किन की जलन और मुहांसों को दूर करने में नीम के पत्ते बेहद असरदार साबित होते हैं। आप जानते हैं कि नीम के पत्तों का अगर काढ़ा बनाकर पिया जाए तो ये कड़वा नीम सेहत के लिए अमृत बन जाता है। ये गट हेल्थ में सुधार करता है। आंतों की सफाई करने में और आंतों की सूजन को कम करने में ये पत्ता जादुई असर करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि नीम का पत्ता कैसे आंतों को हेल्दी रखता है।
पीपल का पत्ता आंतों की सेहत को कैसे करता है दुरुस्त
पीपल के पत्तों में फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। ये आंतों की एक्टिविटी को बढ़ाता है और कब्ज को दूर करता है। इन पत्तों का सेवन करने से आंतों में जमा गंदगी साफ हो जाती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पीपल के पत्ते आंतों की सूजन को कंट्रोल करते हैं। ये डायरिया और आंतों की समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
पीपल के पत्ते आंतों से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं और आंतों को हेल्दी रखते हैं। ये ब्लड की अशुद्धियों को दूर करने में असरदार साबित होते हैं। इन पत्तों के अर्क का सेवन करने से आंतों के संक्रमण से बचाव होता है। पाचन से जुड़ी परेशानियों जैसे गैस, एसिडिटी और अपच को दूर करने में ये पत्ता बेहद असरदार साबित होता है। पीपल के पत्ते आंतों की सेहत के लिए एक नेचुरल ट्रीटमेंट है।
पीपल के पत्ते कमजोरी को कैसे करते हैं दूर
पीपल के पत्तों का सेवन करने से बॉडी की कमजोरी और थकान दूर होती है। कमजोरी को दूर करने के लिए आप पीपल के पत्तों का पाउडर बना लें और उसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिलाएं और उसका सुबह-शाम सेवन करें। ये पाउडर कमजोरी को दूर करेगा और बॉडी में फौलादी ताकत देगा।