Benefits Of Eating Garlic: लहसुन खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। लहसुन का सेवन खाने और दवा के रूप में किया जाता है। सर्दियों के मौसम (Winter Health Tips) में लहसुन खाने से सर्दी- जुकाम, खांसी, बुखार, गले की सूजन, वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव होता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है, जो कई क्रॉनिक बीमारियों जैसे हाई बीपी और डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा लहसुन (Lahsun Ke Fayde) हड्डियों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।
लहसुन के फायदे (Lahsun Ke Fayde)
सर्दियों के मौसम में जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगती है वैसे-वैसे पुराने दर्द भी उभरने लगते हैं। ठंड के मौसम में हड्डियों में दर्द (Bone Pain) होने की समस्या अधिक देखी जाती है, जिससे सालों साल तक परेशान रहना पड़ता है। ऐसे में जो लोग हड्डियों के जल्दी टूटने, घिस जाने या कमजोर हो जाने और कोई भी काम करने में असमर्थ हो जाना जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। उनके लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। ऐसा ही कैल्शियम लहसुन में भी पाया जाता है।
लहसुन में सल्फर मिश्रण
लहसुन में सल्फर मिश्रण से भरपूर होता है। ये हड्डियों की कोशिकाओं के अंदर जाते हैं और कैल्शियम और फास्फोरस भेजने के लिए उपयोग किए जाते हैं। ये सल्फर यौगिक लहसुन में अधिक मात्रा में होते हैं। ऐसे में लहसुन खाने पर हड्डियां मजबूत होती हैं।
तनाव के लिए बेहतर
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट भी अधिक मात्रा में होते हैं। ये हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करता है।
हड्डियां मजबूत करने में उपयोगी
लहसुन का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों के कमजोर होने का मुख्य कारण कैल्शियम होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी के चलते हड्डियां कमजोर हो सकती है। कैल्शियम ज्यादातर दूध और दूध से बने उत्पादों में पाया जाता है। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है वे लहसुन का सेवन ऐसे भी कर सकते हैं।
कैसे करें लहसुन का सेवन
लहसुन आसानी से उपलब्ध हो जाता है। भारत में कई व्यंजनों में लहसुन का उपयोग किया जाता है। लहसुन को मसाले के रूप में भी लिया जा सकता है।
लहसुन सेहत के लिए किनता फायदेमंद
- हर दिन लहसुन की दो कलियों का सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
- इससे कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और शुगर की बीमारी को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी अच्छी होती है और संक्रमण से बचाव होता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।