सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने के चलते कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कई तरह के फल आते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसी में शरीफा का फल भी शामिल है। शरीफा की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इस मौसम में रोज शरीफा का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
शरीफा में विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम और फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर को हेल्दी रखता है। इस फल का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और हमारा शरीर संक्रमण से बचा रहता है। चलिए आपको बताते हैं शरीफा खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं और शरीर किन बीमारियों से बचाने में असरदार होता है। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी शरीफा के फायदे बताए हैं। बाबा रामदेव ने बताया कि शरीफा को सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। इस फल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीफा महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये लिकोरिया जैसी बीमारी से बचाव करता है।
शरीफा के फायदे
- पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कब्ज और अपच को ठीक करता है।
- विटामिन्स और मिनरल्स का स्रोत- इसमें विटामिन C, B6 और पोटैशियम होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
- त्वचा और बालों के लिए अच्छा- एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
- एनर्जी बूस्टर- कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण यह ऊर्जा प्रदान करता है।
- दिल के लिए फायदेमंद- पोटैशियम और मैग्नीशियम हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
पाचन
शरीफा पाचन तंत्र का अच्छा बनाता है। शरीफा फाइबर बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और मल को बाहर करने में मदद करता है। शरीफा में आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी, कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। शरीफा का सेवन करने से कब्ज और अपच की समस्या भी ठीक हो जाती है।
दिल के लिए फायदेमंद
हार्ट संबंधी समस्याओं के लिए शरीफा बहुत ही असरदार हो सकता है। शरीफा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करता है। वहीं, मैग्नीशियम दिल की मांसपेशियों के कामकाज को बेहतर करता।
इम्यूनिटी स्ट्रांग करेगा
शरीफा विटामिन सी से भरपूर है। शरीफा का सेवन करने से हमारा शरीर संक्रमण से बचा रहता है, क्योंकि ये इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। कई रिसर्च के मुताबिक, विटामिन सी का सेवन सर्दी-जुकाम से निजात दिलाता है।
इसके अलावा हेल्दी और फिट शरीर के साथ ही 50 साल की उम्र में भी जवान दिखने के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां जानिए गोंद कतीरा के फायदे और गोंद कतीरा हमें किन बीमारियों से बचा सकता है।
