वजन घटाने और फिटनेस का ध्यान रखने वाले हमेशा से ही सलाद खाना पसंद करते हैं। क्योंकि, कम कैलोरी, ताजी पत्तेदार सब्जियों और फलों से भरपूर ये हल्का-फुल्का भोजन पोषण से भरपूर होता है। लेकिन, अगर सलाद खाने के बाद आपको पेट फूला हुआ महसूस होता है, तो संभावना है कि आप कुछ गलत कर रहे हैं। इससे पाचन तंत्र से लेकर अन्य कोई समस्या हो सकती है। इसको लेकर चेन्नई के प्रैगमैटिक न्यूट्रिशन की मुख्य पोषण विशेषज्ञ मीनू बालाजी से संपर्क किया गया और ये जाना कि सलाद खाने से पेट फूलने का क्या कारण हो सकता है और इसे कैसे रोका जा सकता है।
चेन्नई के प्रैगमैटिक न्यूट्रिशन की मुख्य पोषण विशेषज्ञ मीनू बालाजी ने कहा कि सलाद में कई तरह के लेट्यूस का इस्तेमाल किया जाता है। यूएसडीए के अनुसार, रोमेन लेट्यूस में प्रति 100 ग्राम 1.3 ग्राम फाइबर होता है। यह कम कैलोरी वाला हरा पत्ता है, जो हाइड्रेटिंग भी है। हालांकि, लेट्यूस के साथ सलाद खाने के बाद पेट फूलने का एहसास इसमें मौजूद कम फाइबर की वजह से नहीं होता है।
कच्चा सलाद खाना
ताजी पत्तेदार सब्जियों को सलाद के रूप में कच्चा खाते हैं तो ये पचने में ज्यादा समय लेता है। जब आप कच्चा सलाद खाते हैं तो कोशिका की दीवारें बरकरार रहती हैं। इसलिए, हमें उन्हें पचाने में अधिक समय लगता है।
ठीक से नहीं चबाना
क्या आप जल्दी में सलाद खा रहे हैं? मुंह में कार्ब्स का पाचन लार एमाइलेज नामक एंजाइम से शुरू होता है। अगर आप भोजन को ठीक से चबा नहीं रहे हैं, तो इससे पेट फूल सकता है।
पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं
अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो कच्चा सलाद खाने से आपको पेट फूलने जैसा महसूस हो सकता है। हालांकि, सलाद कम गैस बनाने वाला भोजन है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है।
पेट फूलने की समस्या से कैसे निपटें?
मीनू बालाजी ने बताया कि खाने को अच्छी तरह चबाएं और खाते समय सावधान रहें। उन्होंने कहा कि ग्रिल्ड, उबली या भुनी हुई सब्जियों का इस्तेमाल करके पका हुआ सलाद खाएं। इसके अलावा ध्यान रखे कि पेट में एसिड की मात्रा कम है या नहीं, क्योंकि इससे पेट में दर्द, गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।