हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां कई बीमारियों के बचाव करती हैं। हरी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए डॉक्टर रोजाना हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। कुंदरू भी ऐसी ही एक हरी सब्जी है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस सब्जी का सेवन करने से सिरदर्द और कान के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा यह डायबिटीज और गोनोरिया जैसी गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने में असरदार होती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने आइवी लौकी यानी कुंदरू के फायदे बताए हैं।

आचार्य बालकृष्ण ने मुताबिक, कुंदरू को आइवी लौकी भी कहते हैं। आइवी लौकी खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। यह पाचन में मदद करने के साथ-साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करती है। इसके साथ ही ये वजन कम करने और सूजन को कम करने में मदद करती है। कुंदरू में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

कुंदरू या आइवी लौकी के फायदे

कुंदरू का पौधा आमतौर पर खरपतवार या झाड़ियों के रूप में पाया जाता है। यह एक मौसमी सब्जी है, जो दिखने में परवल के जैसी होती है। झाड़ी के रूप में फैले इस पेड़ के फूलों का रंग सफेद होता है। इस सब्जी के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

कुंदरू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइवी लौकी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह ब्लड शुगर के लेवल को धीरे-धीरे नियंत्रित करने में मदद करती है। इसमें ग्लूकोज-6-फॉस्फेट, पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे यौगिक होते हैं, जो ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करते हैं।

सिरदर्द में फायदेमंद

सिरदर्द से आराम पाने में आप कुंदरू का उपयोग कर सकते हैं। जब भी सिरदर्द हो तो कुंदरू की जड़ को पीसकर माथे पर लगाएं। यह सिरदर्द दूर करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार

कुंदरू में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज को रोकता है और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है। पानी पाचन में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे भोजन को पचाना आसान हो जाता है।

वजन घटाने में असरदार

कुंदरू में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है। हाई फाइबर होने से ये पेट को भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे भूख कम लगती है।

इम्यूनिटी बूस्ट

आइवी लौकी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।