गर्मियों के मौसम में कई प्रकार के फल आते हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। गर्मी में ज्यादातर पानी से भरपूर फल आते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। ऐसा एक फल लीची है जो गर्मी के मौसम में बहुत पसंद किया जाता है। लीची न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए अच्छे पोषक तत्व भी प्रदान करती है। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने लीची के फायदे बताए हैं।
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, लीची भले ही यह अपने नाम की तरह छोटा हो, लेकिन इसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। ये फल न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए अच्छे पोषक तत्व भी प्रदान करती है। ये फल शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं। लीची हाइड्रेशन को बढ़ावा देने, कब्ज को रोकने के लिए असरदार होती है। लीची विटामिन सी से भरपूर होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है।
इम्यूनिटी बूस्ट
लीची एक स्वादिष्ट फल है, जो आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने और स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। लीची का सेवन करने से वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोका जा सकता है।
आंतों के लिए फायदेमंद
लीची गर्मियों में बहुत कम समय के लिए आती है। लीची खाने में ठंडी और मीठी होती है। इसके सेवन से आंतों की बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लीची में फाइबर होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह कब्ज से राहत दिला सकता है, आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है, और पाचन को बेहतर बना सकता है।
शरीर में नहीं होगी पानी की कमी
गर्मियों में शरीर को पानी की अधिक आवश्यकता है, क्योंकि गर्मी में पसीना अधिक आता है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे डिहाइड्रेशन हो जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि गर्मियों में जब शरीर को पानी तथा खनिज लवणों की कमी हो जाती है, तब लीची बहुत लाभदायक होती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
लीची में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। यह त्वचा पर जमा गंदगी को हटाकर उसकी चमक बढ़ाती है। इसके अलावा यह मुंहासे और अन्य त्वचा समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
हार्ट के लिए लाभकारी
लीची के सेवन से हार्ट पर तनाव कम होता है। इससे हार्ट रोगों की संभावना कम हो जाती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लीची पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी एक अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हृदय को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं।
वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।