आजकल की लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान का ओरल हेल्थ पर भी बहुत असर पड़ने लगा है। दरअसल, जिस तरह हेल्दी और फिट शरीर को पोषक तत्व और विटामिन्स की आवश्यकता होती है, उसी तरह दांतों को भी मजबूती के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। दांतों की सही सफाई और सही तरह से देखभाल नहीं होने चलते सड़न, बदबूदार सांस, पायरिया और मसूड़ों की सूजन आदि की समस्या होने लगती है। अगर, आप भी दांतों में दर्द और मसूड़ों की सूजन से परेशान हैं तो आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण का ये घरेलू उपाय इससे राहत दिला सकता है।
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, मुंह साफ न हो तो सिर्फ दांतों की ही नहीं, बल्कि सांस लेने में दिक्कत, हार्ट रोग और शुगर जैसी बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में दांतों की सही सफाई और दांतों का हेल्दी रहना बहुत आवश्यक है। हालांकि, दांतों की सफाई के लिए लोग कई तरह के महंगे टूथपेस्ट और माउथवॉश का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी स्थायी समाधान नहीं मिलता। चलिए आपको बताते हैं दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय क्या है।
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, जामुन के पेड़ की छाल दांतों और मसूड़ों के लिए के बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। जामुन के पेड़ की छाल दांतों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। जामुन की सूखी छाल को आग में जलाकर उसकी राख बना लें। फिर उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर एक मंजन तैयार करें। इस मंजन को रोज सुबह और रात इस्तेमाल करें।
जामुन की छाल के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार, जामुन की छाल का उपयोग दांत दर्द के लिए किया जा सकता है। जामुन की छाल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह के छालों और मसूड़ों की समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से जामुन की छाल से बना मंजन करने से दांतों से जुड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। इससे दांत मजबूत, पीलापन, मसूड़ों की सूजन और सांसों की दुर्गंध दूर होती है।
गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला
इसके अलावा दांत में दर्द होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करना भी लाभकारी साबित हो सकता है। मसूड़ों से खून आने या फिर सूजन होने पर अक्सर डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं। इससे न केवल दर्द में आराम मिलता है, बल्कि दांत में कुछ फंस गया है वो भी बाहर निकल जाता है। नमक का पानी एक तरह से कीटाणुनाशक की तरह काम करता है। इससे दांत में फंसे कीड़े भी मर जाते हैं। दांत की नसों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है।
वहीं, दांतों में इन 3 विटामिन की कमी से भी दर्द हो सकता है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो मसूड़े भी कमजोर होने लगते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि किन विटामिन की कमी से दांतों में दर्द हो सकता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।