बदलता मौसम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लाता है इसलिए इस मौसम में डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। आयुर्वेद में कहा गया है कि मौसम के हिसाब से खान-पान में बदलाव करना चाहिए ताकि मौसमी बदलाव के दौरान आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। हेल्दी रहना है तो फ्रेश फूड खाएं। फ्रेश फूड की जब भी बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले फूड्स को फ्रिज में स्टोर करने की बात आती है। हमें लगता है कि फ्रिज में स्टोर करके हमारा खाना फ्रेश और ताज़ा रहता है।

वेदिक्योर हेल्थकेयर एंड वेलनेस की आयुर्वेद सलाहकार डॉ सैली मोदी ने बताया है कि कुछ फूड्स के लिए फ्रिज की ठंडक ठीक नहीं होती। कुछ फूड्स को फ्रिज में रखने से वो अपना स्वाद, रंग और टेक्स्चर में बिगड़ जाते हैं। कुछ फूड्स के लिए बेस्ट स्टोरेज ऑप्शन फ्रिज के बाहर भी होता है। कुछ फूड्स को फ्रिज में रखने से वो हमारी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए।

आलू:

आलू को जब रेफ्रिजरेट किया जाता हैं तो उसका स्वाद खराब हो जाता है। रेफ्रिजरेशन में स्टार्च चीनी में बहुत तेजी से बदल जाता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। उन्हें कमरे के तापमान पर पेपर बैग में सबसे अच्छा संग्रहित किया जा सकता है। जब स्टार्च चीनी में बदल जाता है, तो आलू का स्वाद बदल जाता है।

शहद:

शहद, जब फ्रिज में रखा जाता है तो शहद क्रिस्टलीकृत हो जाता है, इसलिए इसे कांच के जार में स्टोर करना चाहिए। कमरे में नॉर्मल तापमान पर इसे ताजा और लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

खरबूजे:

खरबूजे को रेफ्रिजरेटर में स्टोर करना पुरी तरह गलत है। खरबूजा जब रेफ्रिजेरेटेड होता है तो उसका रंग और स्वाद खराब हो जाता है और वो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप इसे काटकर आधा इस्तेमाल कर रहे हैं तो कुछ समय तक खराब होने से बचाने के लिए आप उसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। इस फल को फ्रिज में रखने से इसकी सतह पर मौजूद बैक्टीरिया सेहत के लिए हानिकारक हो जाते हैं।

ब्रेड:

ब्रेड को फ्रिज में स्टोर नहीं करें खासकर सफेद ब्रेड, को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जब ब्रेड को सूखी जगह में नहीं रखा जाता है, तो ब्रेड बहुत जल्दी सूख जाती है। अपनी ब्रेड को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अगले चार दिनों में जितनी ब्रेड का इस्तेमाल करेंगे, उसे निकाल लें और फिर बाकी को डीप फ्रीज कर दें।

केला:

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि केला जितना अच्छा पकता है, उसका स्वाद उतना ही अच्छा होता है। केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन अगर हम केले को फ्रिज में रखते हैं, तो पकने की प्रक्रिया रुक जाती है इसलिए, केले को कमरे के तापमान पर सबसे अच्छा संग्रहित किया जा सकता है। केले को रेफ्रिजरेशन के बजाय कमरे के तापमान पर स्टोर करें। जब केले को रेफ्रिजरेट किया जाता है, तो उसमें पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है।