अक्सर हम मन पसंद खाना खाने के बाद जब कुछ देर आराम करने की सोचते हैं तो हमारा पेट अजीब हरकतें करने लगता है। खाना खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होता है। पेट इतना टाइट हो जाता है कि तना हुआ और अपने सामान्य आकार से दोगुना महसूस होता है। ऐसी स्थिति में लेटने-बैठने और उठने में कहीं भी मन नहीं लगता। कई बार पेट में ऐंठन और एसिड रिफ्लक्स भी महसूस होता है। पेट की ये सारी परेशानियां केवल पेट फूलने के कारण होती है। पेट फूलना एक ऐसी समस्या है जो खाने की आदतों में अनियमितता के कारण होती है।
सर गंगाराम अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पेनक्रिएटिक बिलीएरी साइंसेज के कंसल्टेंट डॉ. श्रीहरि अनिखिंडी (Dr. Shrihari Anikhindi) के मुताबिक पेट की इस परेशानी के लिए हमारी डाइट और लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। एक्सपर्ट के मुताबिक हम खाने के नाम पर अक्सर खाने को पेट में ठूस लेते हैं मतलब इतना ज्यादा खा लेते हैं जिसे ठीक से चबाते तक नहीं है।
ऐसी डाइट अपच का कारण बनती है। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें हर समय का खाना खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस होता है जिसके लिए कुछ खास कारण जिम्मेदार हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि खाने के बाद पेट फूला हुआ क्यों महसूस होता है।
ओवरईटिंग करने से पेट फूलने की समस्या होती है:
पेट फूलने की परेशानी हैं तो उसके लिए आपकी इटिंग हैबिट्स जिम्मेदार हैं। यदि आप बहुत अधिक खाते हैं, तो आपका पेट बहुत ज्यादा भर सकता है। पेट ज्यादा भरने की वजह से पेट भारी और फूला हुआ महसूस होता है।
नींद का कम होना और तनाव भी पेट फूलने की समस्या का कारण है:
अगर आप कम सोते हैं और तनाव में रहते हैं तो उसका असर आपके पाचन पर पड़ता है। तनाव और नींद की कमी होने से पेट में गैस की समस्या बढ़ने लगती है। तनाव बढ़ने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड तेजी से बढ़ता है जिससे गैस से संबंधित परेशानी बढ़ती है और पेट फूला हुआ महसूस होता है।
खाना समय पर नहीं खाना और जंक फूड्स का सेवन करना:
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो बार-बार खाते हैं तो कुछ लोग ऐसे है जिनके खाने का कोई समय निश्चित नहीं होता। खाना समय पर नहीं खाना और खाने में जंक फूड्स का सेवन करना पेट फूलने का सबसे बड़ा कारण हैं।
कुछ फूड्स का सेवन गैस को तेजी से बढ़ाता हैं:
हमारे पेट में गैस छोटी और बड़ी आंत से आती है। हमारी छोटी और बड़ी आंत में करोड़ों बैक्टीरियां होते हैं जो हम खाते हैं वहीं खाना बैक्टीरियां भी खाते हैं खाने के बाद फर्मेंटेशन प्रोसेस के दौरान गैस रिलीज होती है। किसी की बॉडी में गैस का प्रोडक्शन ज्यादा होता है जिसके लिए उनकी डाइट जिम्मेदार है। कुछ फूड्स जैसे दूध, दही, सेम, मसूर, ब्रोकोली, गोभी, प्याज, और कार्बोनेटेड पेय पदार्थ, पाचन तंत्र में गैस का उत्पादन तेजी से करते हैं जिससे पेट में सूजन हो सकती है। कुछ लोगों में गैस का प्रोडक्शन ज्यादा होता है जिसकी वजह से गैस की परेशानी होने लगती है और पेट फूलने लगता है।
खाना बहुत जल्दी-जल्दी खाना भी गैस का कारण है:
जब आप बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं तो आप खाने के साथ-साथ हवा भी निगल लेते हैं। इस घटना से सूजन हो सकती है।