आज के समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत आम हो गई है। हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर स्थिति है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक सहित दिल से जुड़ी कई जानलेवा बीमारियों का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। ये बिना किसी बड़े लक्षण के धीरे-धीरे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में इसे समय रहते कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ बेहतरीन फूड्स बताए हैं, जिनके सेवन से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक ऐसा नाम है, जिससे 10 में से 7 लोग पीड़ित होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर आमतौर पर बुजुर्गों की स्थिति माना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में हुए अध्ययनों के मुताबिक, 20 और 30 साल के युवाओं में इसके खतरनाक प्रचलन का संकेत दिया है। सामान्य ब्लड प्रेशर आमतौर पर 120/80 mmHg से कम होता है। इससे ऊपर की रीडिंग हाई ब्लड प्रेशर का संकेत देती है। हालांकि, लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और कुछ खास प्राकृतिक फूड्स को डाइट में शामिल करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
भीगे हुए मेवे
हाई बीपी के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद होता है। सूखे मेवों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। अगर, आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो अपनी डाइट में नट्स को जरूर शामिल करें। आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए बादाम और अखरोट में मैग्नीशियम, पोटैशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं और बीपी को कंट्रोल करते हैं।
फल और सब्जियां खाएं
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए खाने में सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो खूब सारी सब्जियां खाएं। लेकिन, सब्जियां पकाते समय नमक का कम इस्तेमाल करें। ग्रेवी वाली सब्जियां हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होती हैं। पालक, ब्रोकली, लौकी, बीन्स, केला, पपीता, तरबूज और संतरा – सभी हाई बीपी वालों के लिए फायदेमंद हैं।
जौ का आटा
जौ का आटा हाई बीपी के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ में बीटा-ग्लूकन नामक फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। गेहूं के आटे में 20-30% जौ का आटा मिलाकर रोटियां बनाएं। यह पेट को भी साफ रखता है और वजन को कंट्रोल में रखता है।
नमक का सीमित सेवन
हाई बीपी वालों मरीजों को नमक का सेवन बहुत ही कम करना चाहिए। हाई बीपी वाले लोगों को दिन में 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड और अचार, चटनी जैसे नमक युक्त फूड्स के सेवन से भी बचना चाहिए।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।