उत्तर प्रदेश में मुस्लिम महिला और उनकी बेटियों से रेप की धमकी देने वाले महंत बजरंग मुनिदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर जीशान अयूब ने भी इस मामले में तीखी टिप्पणी की है। जीशान के ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जीशान ने लिखा,”मुसलमान औरतों के रेप की गुहार, वो क्या पहनें इसपर ज्ञान, क्या खाएं ये बताना, मस्जिदों के सामने तमाशा, तोड़-फोड़, भगवा झंडा लहराना, मुसलमान को घर से निकालकर मारना और घर में आग लगा देना… मुसलमान कब, कैसे और कितना जिएं ये भगवा आतंकवादी बताएंगे?..लेकिन, ‘लड़ाई दो पक्षों में हुई है।’
इसके बाद एक्टर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा,”यार तुम हर चीज को बढ़ा-चढ़ा के बोलते हो! सबसे शैतान लड़के को मॉनिटर बना दो तो क्लाक ठीक रहती है! सड़कों पर मार पीट तो हमेशा होती रही है! ये सब 2014 से सुन रहा हूं। 2022 में वो सारे या तो ‘मैं’ हैं या दंगाइयों से मिल गए हैं। अरे अब क्या बिलकुल गैस चैंबर देख कर बोलोगे?
उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, ”पर यहां पर तो सबसे नालायक को मॉनिटर बना दिया। क्योंकि उसके नाना ने तथाकथित स्कूल के लिए चंदा दिया था। तो लगातार उसी का हवाला देकर अपने घर का मॉनिटर बनाया जा रहा है। भारत ने लिखा,”हजारों कसाब पथराव कर रहे हैं। लेकिन कलाम नजर नहीं आते। हमें कसाब नहीं कलाम चाहिए।”
डॉक्टर जाकिर ने लिखा,”ऊपर वाले के यहां देर है अंधेर नहीं! जब उसकी मार पड़ेगी तो आवाज भी नहीं होंगी। इंशा अल्लाह!” मुहम्मद सलमान ने लिखा,”दो पक्ष? लड़ाई का जिम्मेदार सिर्फ मुस्लिम ठहराया जा रहा है। घर मुस्लिमों के तोड़े जा रहे हैं, जेल में मुस्लिमों को डाला जा रहा है। मुस्लिमों के लिए बोलने वाला कोई नहीं है।”
रिजवान चौधरी ने लिखा,”विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने फिल्म के जरिए जो कौमी-नफरत फैलाई, उसका नतीजा पूरे मुल्क में दिखने लगा है।” समीर ने लिखा,”रीढ़ की हड्डी आपके अंदर है जीशान भाई, सब चुप हैं, बस आपने ही बोला। वो सलमान, शाहरुख क्या कर रहे हैं? बस नाम ही उर्दू है कि कुछ ईमान भी बचा है?”
ये है पूरा मामला: खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास ने हाल ही में मुस्लिम महिलाओं पर विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस के संज्ञान में ये मामला आया। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी यूपी पुलिस से महंत की गिरफ्तारी की मांग की थी।