टेलीविजन का मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों का फेवरेट है। ये सीरियल पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शकों को शो के सभी कलाकार भी खूब पसंद आते हैं। शो में नैतिक और अक्षरा के किरदार के अलावा भी एक किरदार था, नमन अग्रवाल का जिसे अभिनेता अंशुल पांडे ने निभाया था। अंशुल शो में अक्षरा के देवर के रूप ने नजर आए थे। अंशुल पांडे को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था। आज हम इन्हीं के अब तक के सफर की बात करेंगे।

अंशुल पांडे आज एक बेहतरीन कलाकार है लेकिन क्या आपको पता है अंशुल कभी एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे। उन्हें मरीन इंजीनियर बनना था। वहीं किस्मत ने उन्हें एक एक्टर बना दिया। बता दें, अंशुल ने पुणे के एक कॉलेज से बीएस मरीन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की हैं। उन्होंने तो कभी एक्टर बनने का सोचा ही नहीं था। अंशुल कॉलेज के समय में अक्सर अपने दोस्तों से मिलने मुंबई जाया करते थे। उसी दौरान उन्होंने मजे-मेज में कुछ विज्ञापनों में काम किया। जिसके बाद उन्हें उसमें मजा आने लगा और वो एक्टिंग की तरफ आकर्षित होने लगे।

अंशुल पांडे ने 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपना पहला विज्ञापन कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल के लिए किया था। जिसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। इसके बाद उन्हें टीवी सीरियल्स के ऑफर आने लगे और उन्होंने सोनी टेलीविजन टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा। इस सीरियल में उन्होंने राहुल शेरगिल का किरदार निभाया था।

इस शो के बाद उन्हें स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ मिला, जिसमें वो नमन अग्रवाल के किरदार में नजर आये थे। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ से अंशुल पांडे को बेहद लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्हें 2019 में शो ‘एक भ्रम : सर्वगुण संपन्न’ में देखा गया था।

अंशुल पांडे एक्टिंग के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। अंशुल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ में अपनी को-स्टार प्रियंका उधवानी से रिश्ते में रहे थे। शो में प्रियंका उधवानी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई थीं। दोनों इसी शो के सेट पर मिले थे और कुछ समय बाद एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि एक साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया।