नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ जो आज भी लोगों के दिलों के काफी करीब है अब 20 साल बाद मुंबई के मराठा सिनेमा मंदिर से उतर सकती है।
यशराज के बैनर तले बनी इस फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू ऐसा चला कि आज भी लोग इसे देखने मुंबई के मराठा सिनेमा मंदिर में जाते हैं।
शाहरुख खान और काजोल की धमाकेदार जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
सूत्रों की मानें तो सालों से लोगों के दिल के करीब रहने वाली यह फिल्म पर्दे से उतर सकती है। फिल्म को 900 हफ्ते चलाने के बाद, इसे 12 दिसंबर के बाद हटा दिया जा सकता है।