हिंदी सिनेमा के ही-मैन, लाखों दिलों की धड़कन धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने अपने 90वें जन्मदिन से दो हफ्ते पहले दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने का गम फैंस को खाये जा रहा है, कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें फैंस बिलख-बिलख कर रो रहे हैं और ये शिकायत कर रहे हैं कि देओल परिवार ने सही नहीं किया। फैंस धर्मेंद्र को अंतिम विदाई नहीं दे पाए, क्योंकि उनके परिवार ने बहुत निजता के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सवाल ये भी उठ रहा है कि वो पद्म भूषण सम्मानित अभिनेता थे और राजनेता भी रह चुके थे, ऐसे में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। उनके निधन ने सभी के मन में कई तरह के प्रश्न छोड़ दिए हैं। जिनके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।
परिवार ने नहीं बताई सच्चाई?
धर्मेंद्र को 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर परिवार की तरफ से कहा गया कि वह केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। इसी बीच उनके निधन की खबर फैली और जावेद अख्तर, उदित नारायण, राजश्री प्रोडक्शन समेत कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि तक दे डाली। खबर ये भी आई कि सनी देओल के मैनेजर ने धर्मेंद्र के निधन की खबर की पुष्टि कर दी है। मगर कुछ ही देर बाद ईशा देओल, हेमा मालिनी और सनी देओल की तरफ से जानकारी सामने आई कि धर्मेंद्र ठीक हैं और उनकी तबीयत में सुधार है। साथ ही फैंस से अपील की गई कि धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना करें।
घर पर क्यों किया गया वेंटिलेटर सेटअप?
पूरा देओल परिवार और हेमा मालिनी को कई बार अस्पताल से आते-जाते देखा गया, लेकिन मीडिया के सामने आकर किसी ने भी धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सामने से कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद 12 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे धर्मेंद्र को एम्बुलेंस में घर ले जाया गया और इस दौरान वहां सिक्योरिटी टाइट रखी गई। फैंस उनके घर के बाहर इस आस के साथ भटकते रहे कि कहीं से धर्मेंद्र की सेहत को लेकर कोई जानकारी मिले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर की तरफ से बताया गया कि धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही चलेगा।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे प्यारे यूसुफ साहब के धरम थे’, धर्मेंद्र के लिए सायरा बानो ने लिखा खूबसूरत पोस्ट, शेयर की यादगार तस्वीरें
वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो वेंटिलेटर पर बेसुध नजर आ रहे थे। उनके चारों तरफ परिवार के सदस्य खड़े थे और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर फूट-फूटकर रो रही थीं। वो बार-बार धर्मेंद्र से कह रही थीं ‘कुछ तो बोलो’। वो ये तक कह रही थी कि ऊपर वाला उनके पति को ठीक कर दे, चाहे उन्हें अपने पास बुला ले। ये दिल को कचोट कर रख देने वाला वीडियो था, जो अस्पताल के स्टाफ के किसी सदस्य ने चुपचाप बनाया था। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
इस बीच हेमा मालिनी और ईशा देओल को एक बार धर्मेंद्र के घर जाते हुए देखा गया। फैंस अब भी इस बात से अंजान थे कि धर्मेंद्र की तबीयत वास्तव में कैसी है। पैपराजी के खिलाफ सनी देओल ने गुस्सा जाहिर किया, जिसके बाद पैपराजी ने भी परिवार को प्राइवेसी देने का फैसला किया। कुछ दिन बीते और 24 नवंबर को 12:30 से 12:45 के बीच उनके घर एक एम्बुलेंस को जाते देखा गया और खबर फैली की उनकी तबीयत बिगड़ गई है। 1 बजे तक खबर फैलने लगी कि धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे। दूसरी तरफ परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा था। विले पार्ले श्मशान घाट एक वीडियो सामने आया, जहां सिक्योरिटी टाइट थी। कुछ देर बाद एम्बुलेंस धर्मेंद्र के शव को लेकर निकली और पीछे गाड़ियों का काफिला भी निकला, जिसमें उनके परिवार और करीबी लोग बैठे थे। अब तक भी परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।
यह भी पढें: ‘हमारे लिए मंदिर है’ रात को पीते थे शराब और सुबह उठकर वर्जिश करते थे धर्मेंद्र, घर में ही खोल रखा था जिम
श्मशान पहुंचा परिवार तब मिली पुख्ता जानकारी
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर देखी गईं, कुछ देर बाद हेमा मालिनी भी वहां पहुंचीं। इसके बाद कई सारी गाड़ियां और एम्बुलेंस भी वहां पहुंच गईं। धीरे-धीरे बॉलीवुड हस्तियां जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान समेत कई लोग वहां पहुंचने लगे। एम्बुलेंस भी पहुंची और कुछ ही देर में सब वहां से लौटने लगे। हेमा मालिनी और ईशा देओल ने मीडिया को देखकर हाथ जोड़े और उनकी गाड़ी घर के लिए रवाना हो गई।
क्यों नहीं मिला राजकीय सम्मान?
हर किसी के मन में ये ही सवाल है कि इतना बड़े अभिनेता को राजकीय सम्मान से वंचित क्यों रखा गया। धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से सांसद रहे। उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फिल्म जगत में उनकी बेदाग विरासत के साथ, फैंस को ये समझ नहीं आया कि उन्हें राजकीय सम्मान क्यों नहीं दिया गया। पद्म पुरस्कार विजेता का अंतिम संस्कार आमतौर पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाता है। मनोज कुमार, दिलीप कुमार, लता मंगेशकर, श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या देओल परिवार ही ये नहीं चाहता था कि धर्मेंद्र को राजकीय सम्मान मिले।
यह भी पढ़ें: सनी, बॉबी से खफा हुए धर्मेंद्र के फैंस, अंतिम दर्शन नहीं मिला तो फूट-फूटकर रोईं महिलाएं
राजकीय सम्मान के साथ कैसे होता है अंतिम संस्कार?
अगर परिवार चाहता तो वो सरकार को इसकी सूचना देता। जिसके बाद सरकार द्वारा अभिनेता के निधन की घोषणा की जाती है और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया जाता है। अभिनेता के घर और श्मशान घाट पर पुलिस और सेना के जवान तैनात रहते हैं। सेना के जवान अभिनेता के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देते हैं, जिसमें उन्हें सलामी दी जाती है।
अभिनेता के शव को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा जाता है और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाती है। इसके साथ ही आम जनता को अभिनेता के शव के दर्शन करने की अनुमति दी जाती है, ताकि वे उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। हालांकि देओल परिवार ऐसा नहीं चाहता था, इसलिए उनके निधन की खबर से लेकर अंतिम संस्कार तक को गुप्त रखने की कोशिश की गई।
धर्मेंद्र के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल
बता दें कि धर्मेंद्र अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं और इस संपत्ति पर उनके बीवी-बच्चों का अधिकार है। लेकिन ऐसे में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों को धर्मेंद्र की संपत्ति में हिस्सा मिलेगा या नहीं? इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
