2003 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं हैं। अपनी पहली फिल्म अंदाज से ही प्रियंका चोपड़ा काफी पॉपुलर हो गई थीं। इसके बाद ‘मुझसे शादी करोगी और ‘एतराज’ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की। 2008 में आई फिल्म फैशन के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं 2005 में आई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘वक्त द रेस अगेंस्ट टाइम’ की। इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने शायद ही कभी सोचा हो। दरअसल, होली पर फिल्म में एक गाना फिल्माया जाना था। गाने की शूटिंग के लिए सेट तैयार किया। लेकिन प्रियंका ने गलती से अपने पैर वहां बिछे नंगे बिजली के तारों पर रख दिए।

तब तक गाने की शूटिंग पूरी नहीं हुई थी और प्रियंका को करंट लगने से पूरे यूनिट में अफरा-तफरी मच गई। प्रियंका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई लेकिन प्रियंका इस हादसे से इतना घबरा गई थी कि वह दोबारा फिल्म सेट पर नहीं आना चाहती थी। लिहाजा इस गाने की बची हुई शूटिंग प्रियंका के बॉडी डबल के साथ किया गया।

प्रियंका चोपड़ा हादसे से इतना डर गई कि वो काफी दिनों तक शूटिंग से दूर ही रही। अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के जरिए भी प्रियंका चोपड़ा तारीफें बटोरने में कामयाब रही है। फिल्में, गाने, टीवी शो के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन के कवर पेज पर छाकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।