फिल्मममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विवेक अग्निहोत्री लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में फिल्ममेकर ने अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर एक बार फिर से निशाना साधा है।

दरअसल हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिनेमा पर गैर जरूरी बयान देने से बचने की सलाह दी थी। जिस पर अनुराग कश्यप ने कहा था कि प्रधानमंत्री को यह बात चार साल पहले कहने चाहिए थी। अब कोई किसी की बात नहीं सुनने वाला।

विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर साधा निशाना

द कश्मीर फाइल्स निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर है, जिसपर अनुराग कश्यप का बयान छपा था। इस पर फिल्ममेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “ऑडियंस अब ‘भीड़’ है? वाह! वाह! वाह!”

पीएम मोदी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी थी सलाह

पीएम मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन बिना किसी का नाम लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेताओं और वर्कर्स को फिल्मों पर गैरजरूरी कमेंट करने से परहेज करना चाहिए। फिल्मों पर ऐसी टिप्पणियां विकास के एजेंडे को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं।

अनुराग कश्यप ने क्या कहा था

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग कश्यप ने कहा था कि अगर पीएम ने ‘यह बात चार साल पहले यही होती, तो इससे फर्क भी पड़ता। अब, मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ेगा। चीजें अब बदल गई हैं और अब हाथ से निकल गई हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई किसी की सुनेगा। जब आप चुप रहते हैं, तो आप नफरस को सशक्त करते हैं। यह अब इतना ज्यादा मजबूत हो गया है कि यह अपने आप में एक पॉवर है। भीड़ अब नियंत्रण से बाहर हो गई है।’