Virat Kohli Anushka Sharma London House, Kohli property in England, Kohli Anushka London House: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विरोट कोहली इन दिनों लंदन में हैं। टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के दो बच्चे हैं। छोटे बेटे का नाम है अकाय और बड़ी बेटी का नाम वामिका है। हाल ही में वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया की विक्ट्री परेड हुई जिसके बाद विराट कोहली परिवार के साथ लंदन निकल गए थे और वहीं पर हैं। अब खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का बच्चों के साथ हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि विराट या अनुष्का की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं है ना ही इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी है। मगर दावा किया जा रहा है कि ये सच है।
विराट कोहली की नेटवर्थ
भारत की बात करें तो 35 साल के विराट कोहली के पास मुंबई और दिल्ली में काफी प्रॉपर्टी है। विराट का नाम दुनियाभर के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शामिल है। 2024 में विराट कोहली के पास कुल संपत्ति 127 मिलियन डॉलर यानी करीब 1046 करोड़ रुपये है। विराट कोहली के पास मुंबई में एक शानदार बंगला है और उनका दिल्ली में भी अपना मकान है। विराट कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने अलीबाग वाले बंगले की झलक शेयर की थी। इस बंगले में कई हाइटेक फीचर्स हैं। इस घर की कीमत कई करोड़ रुपये है।
गुड़गांव के पॉश इलाके में भी विराट कोहली का बंगला है। इंडेक्सटैप के मुताबिक विराट कोहली ने साल 2015 में गुड़गांव के डीएलएफ फेज 1 में 4500 स्क्वैयर फीट का एक बंगला खरीदा था, जो उस वक्त तकरीबन 80 करोड़ में मिला था। मुंबई के वर्ली में विराट कोहली ने साल 2016 में एक 7000 स्क्वैयर फीट एरिया का फ्लैट लिया था। 34 करोड़ का ये बंगला 35वें फ्लोर पर है। अब तो विराट कोहली ने अलीबाग में भी बंगला खरीद लिया है, ऐसे में ये मुश्किल लग रहा है कि विराट कोहली सब कुछ छोड़कर लंदन शिफ्ट होंगे।
अनुष्का शर्मा नेट वर्थ
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी काफी अमीर हैं। 36 साल की अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ करीब 306 करोड़ रुपये है। अनुष्का हर साल 45 करोड़ से ऊपर कमाई करती हैं।
दिल्ली में रहता है विराट कोहली का पूरा परिवार
विराट कोहली का पूरा परिवार दिल्ली में है। विराट की मां, उनका भाई दिल्ली वाले घर में ही रहते हैं। अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस हैं और उनका काम भी मुंबई में होता है, ऐसे में ये संभावना कम ही है कि विराट और अनुष्का मुंबई शिफ्ट होंगे। हालांकि अकाय के जन्म से पहले से ही अनुष्का इंग्लैंड में थीं और अभी भी विराट और अनुष्का बच्चों के साथ इंग्लैंड में हैं। यहां तक कि वर्ल्डकप जीतकर भारत आते ही विराट तुरंत लंदन निकल गए। ऐसे में लोग ये कयास लगाने लगे कि शायद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन शिफ्ट हो जाएं।