Akshay Kumar Son Aarav Bhatia News:बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आरव को सिक्योरिटी ने एंट्री गेट पर रोक लिया और काफी देर तक उनके डॉक्यूमेंट चेक किए। जिसके लिए उन्हें काफी देर तक एंट्री गेट पर इंतजार भी करना पड़ा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
पैपराजी ने बनाया वीडियो
ई-टाइम्स के पैपराजी ने आरव का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह कार से उतरकर एयरपोर्ट की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहना हुआ है और चेहरे पर सफेद मास्क लगाया है। आरव ने हाथों में सफेद रंग की जैकेट भी पकड़ी हुई है। जैसे ही वह एंट्री गेट पर पहुंचते हैं, उन्हें रोक लिया जाता है और उनके डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाते हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
परमेश्वरन नाम ये यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा,”इंडिया के हर एयरपोर्ट पर सभी को चेकिंग के लिए रोका जाता है, इसमें क्या बड़ी बात है? ये तो सिक्योरिटी का काम है कि वो हर यात्री की एयरपोर्ट में जाने से पहले चेकिंग करें।” वहीं अन्य यूजर ने लिखा,”इसने ऐसा क्या खास किया है कि इसकी चेकिंग न हो। बल्कि इसके पापा की भी चेकिंग होनी चाहिए।”
इस वीडियो में आरव अपने हाथों में अपना जैकेट लिए कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। आमतया जहां स्टार्स और स्टार किड्स को एंट्री गेट पर इतना इंतजार नहीं करना पड़ता और उन्हें वीआईपी एंट्री मिल जाती है, वहीं आरव के साथ इस बार ऐसा नहीं हुआ। सिक्योरिटी ने आरव को गेट पर रोक लिया और उनसे डॉक्यूमेंट्स दिखाने को कहा।
गौरतलब है कि अक्षय-ट्विंकल के बेटे आरव यूके में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल वह मुंबई के एयरपोर्ट से कही जाने के लिए निकले हैं। इसी बीच उनका ये वीडियो वायरल हुआ। वैसे अन्य स्टारकिड्स को वीआईपी एंट्री दी जाती है, लेकिन आरव के साथ ऐसा नहीं हुआ। उनके साथ आम यात्री की तरह व्यवहार किया गया। जिसके कारण वह चर्चा में बने हुए हैं।