बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) को लेकर बीते दिन ही खबर सामने आई की उनको हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी सामने आ रही थी कि उनकी हालत गंभीर थी। इसके बाद पत्नी ने कंफर्म किया कि एक्टर को हार्ट अटैक नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया है। उन्हें फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान ये अटैक आया। इसके बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। इसी बीच अब टीकू की हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आया है। टीकू के बारे में खबर सुनकर फैंस शॉक्ड थे और उनके जल्दी से ठीक होने की कामना कर रहे थे। इसी बीच अब रश्मि देसाई ने बताया कि वो अब ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं।

70 साल के टीकू तलसानिया का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज जारी है। इसी बीच रश्मि देसाई ने उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर बात की। वो फिल्म की स्क्रीनिंग के एक दिन पहले ही उनसे मिली थीं। ऐसे में अब रश्मि देसाई ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उन्हें पता है कि वो बेहतर कर रहे हैं। फिलहाल, उन्होंने मैसेज भी उनकी फैमिली को नहीं किया। क्योंकि उनका मानना है कि परिवार को इस समय परेशान करने का ठीक समय नहीं है।

रश्मि देसाई ने बताया उन्होंने दिग्गज एक्टर की मुलाकात के बारे में बताया कि जब वो उनसे मिली थीं। तब वो ठीक थे। उनसे मुलाकात अच्छी थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें टीकू तलसानिया नजर आ रहे हैं। वो ब्रेन स्ट्रोक से एक दिन पहले का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मि देसाई उनके पैर छूती दिख रही हैं। इसके साथ ही टीकू भी उनसे बड़े प्यार से मिले। वो एक्ट्रेस की गुजराती फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।

क्या बोली थीं टीकू तलसानिया?

एक्टर टीकू तलसानिया हार्ट अटैक वाली खबर के सामने आने के बाद इस पर वाइफ दीप्ति ने रिएक्ट किया था। उन्होंने इसके बारे में एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्होंने बताया कि वो एक फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गए थे और रात 8 बजे के करीब उनकी तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। टीकू का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है।

हार्ट अटैक नहीं टीकू तलसानिया को आया ब्रेन स्ट्रोक, पत्नी ने बताया- फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत