Jannat Zubair: टीवी शो फुलवा से अपनी खास पहचान बनाने वालीं जन्नत जुबैर इन दिनों टिक टॉक पर खूब छाई हुई हैं। तो वहीं एक के बाद एक जन्नत के म्यूजिक वीडियोज भी यूट्यूब पर तहलका मचा रहे हैं। हाल ही में जन्नत का एक और म्यूजिक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस अलादीन फेम एक्टर सिद्धार्थ निगम के साथ रोमांटिक सीन करती दिख रही हैं। गाना बेहद प्यारा और सॉफ्ट है। इस गाने के बोल हैं- ‘जरूरी है क्या इश्क में…’। -जन्नत के इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में संगीत मीत ब्रदर्स ने दिया है तो वहीं मीत ब्रदर्स ने इसे पापॉन के साथ मिलकर गाया है।

गाना की पिक्चराइजेशन काफी इमोशनल कर देने वाली है। जन्नत अपनी एक्टिंग स्किल्स से इस गाने में फैंस का दिल जीतती दिख रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ की दिलकश आंखें भी फीमेल फैंस को खूब भा रही हैं। गाने में दोनों एक्टर्स के बीच रोमांस का एंगल है। लेकिन कहानी में ट्रेजेडी भी है, जो कि दर्शकों की आंखों में आंसू ले आती है। आप भी देखें ये गाना:-


जन्नत अब तक कई सारे टीवी सीरियल्स में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं। टीवी ऐड में भी जन्नत दिखाई देती रही हैं। साल 2009 में जन्नत ने शो फुलवा जॉइन किया था। इसके बाद वह महाराणाप्रताप में भी नजर आई थीं। 16 साल की जन्नत टिक टॉक में भी काफी फेमस हैं। तो वहीं सिद्धार्थ निगम भी छोटी सी उम्र में लड़कियों के फेवरेट बन गए हैं। सिद्धार्थ तो टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

आमिर खान के साथ सिद्धार्थ ने फिल्म धूम 3 में काम किया था। तो वहीं शाहरुख खान के साथ भी उन्होंने फिल्म अशोका में काम किया था। सब टीवी के अलादीन शो से उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान मिली।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)