एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर (RRR)इन दिनों बड़ा धमाल मचा रही है। ये फिल्म लगभग 550 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। इस फिल्म ने रिलीज के 12 दिन में ही 900 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म को पूरे होने में दो साल से अधिक का समय लगा है। इस ये फिल्म बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।
बता दें कि आरआरआर के अलावा भारत में कई और भी फिल्में हैं जिन्हें 300 करोड़ से अधिक बजट में बनाकर तैयार किया गया है। हालांकि सभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं और मेकर्स को निराशा हाथ लगी। इनमें से कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुईं। हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्म RRR जैसे ही बजट में बनाई गई हैं।
2.0 : ये फिल्म साल 2010 में आई सुपहिट फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार थे। इस फिल्म को 543 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म का ने भारत में 551.30 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 723.30 करोड़ का कलेक्शन किया। ये फिल्म अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्म मानी जाती है।
साहो: Saho फिल्म भारी भरकम बजट में बनाई गई है। इसे बनाने में 350 करोड़ रुपये की राशि लगाई गई। फिल्म में प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। ये फिल्म प्रभास की बॉलीवुड डेब्यू थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दुनियाभर में 433 करोड़ का कारोबार किया।
राधेश्याम: फिल्म राधेश्याम 300 से 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। फिल्म 11 मार्च को ही रिलीज हुई है। फिल्म को दुनियाभर में पांच भाषाओं में 3700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। बावजूद इसके फिल्म का प्रदर्शन सही नहीं रहा। हालांकि फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 4 दिनों में लगभग 168 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन उसके बाद फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई।
Thugs of Hindostan: Yash Raj Films की ये फिल्म 300 करोड़ के बजट में बनाई गई थी। फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन काफी खराब रहा। जिसके कारण फिल्म फ्लॉप हो गई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 335 करोड़ रहा। फिल्म को सबसे महंगी फ्लॉप फिल्म का दर्जा मिल चुका है।
आदिपुरुष: ये फिल्म जल्द ही आने वाली है, इसे 400 से 500 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और कीर्ति सेनन भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म साल 2023 में 12 जनवरी को रिलीज की जाएगी।
पीएस वन: मणिरत्नम निर्देशित फिल्म पीएस वन 500 रुपये के बजट में बनाया जा रहा है। जिसमें ऐश्वर्या राय नजर आने वाली हैं। आरआरआर के अलावा सबसे अधिक बजट में बनने वाली ये दूसरी फिल्म होगी। फिल्म साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी।
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मास्त्र फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 300 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म है। जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है।