The Sky Is Pink Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में प्रियंका एक बच्ची की मां का रोल अदा कर रही हैं, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनकी बेटी का किरदार जायरा वसीम अदा कर रही हैं। फिल्म में जायरा का रोल एक लड़की की रियल लाइफ से प्रेरित है। 18 साल की आयशा ने जानलेवा बीमारी से जंग लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आयशा के प्रेरणादायक वीडियोज और स्पीच करोड़ों लोगों को हौसला दे रहे हैं।

जानिए कौन है आयशा चौधरी- साल 1996, 27 मार्च को दिल्ली के रहने वाले नीरेन और अदिति चौधरी मां-बाप बने। चौधरी परिवार में लड़की ने जन्म लिया। बेटी आयशा के जन्म से खुशी में डूबा चौधरी परिवार में उस वक्त मातम छा गया, जब उन्हें पता चला कि आयशा को जन्म से ही Severe combined immunodeficiency (SCID) नाम बीमारी से पीड़ित है। आयशा का 6 महीने की उम्र में बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ।

आयशा ने जानलेवा बीमारी से लड़ते हुए भी कभी हार नहीं मानी। आखिरी पलों में आयशा के चेहरे पर मुस्कान रही। आयशा जब 13 साल की हुई तो उसे pulmonary fibrosis नाम की बीमारी ने घेर लिया। हालांकि कभी न हार मानने वाली आयशा TEDx, INK जैसे प्लेटफॉर्म पर बोलना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे ही वैसे आयशा का बिस्तर से उठना मुश्किल हो गया। आयशा ने अपने जीवन के आखिरी दिनों में किताब लिखना शुरू कर दिया था। My Little Epiphanies किताब के लॉन्च होने के बाद आयशा ने इस दुनिया को 24 जनवरी 2015 को अलविदा कह दिया।

घरेलू हिंसा से यौन उत्पीड़न तक झेल चुकी हैं चाहत खन्ना, अब संजय दत्त संग कर रहीं फिल्म