कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाले को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बंधु मान सिंह है, जो गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी है। पुलिस ने उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि बंधु मान सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गोल्डी ढिल्लों गैंग का प्रमुख सदस्य है। कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना कनाडा में हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी।
बंधु मान सिंह सेखों फायरिंग इस केस का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद भारत आया था। इसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
कपिल शर्मा का कैफे कनाडा के सरे में है, जिसमें तीन बार फायरिंग हो चुकी है। कैफे पर फायरिंग की घटना सबसे पहले जुलाई 2025 में हुई थी। इसके बाद 7 अगस्त और तीसरी बार 16 अक्टूबर को उनके कैफे पर गोलियां बरसाई गई थीं।
यह भी पढ़ें: ‘उसने थप्पड़ मारा और चला गया’, जब धर्मेंद्र ने असली बाघ को मारा था चांटा, घबरा कर सेट छोड़कर चले गए थे रजनीकांत
कपिल शर्मा ने अपने कैफे पर हुए हमलों के बारे में बात करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने कनाडा सरकार को कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि उनके कैफे पर हमलों के बाद, स्थानीय लोगों ने उनसे संपर्क किया और बताया कि इस घटना ने कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए चर्चा को बढ़ावा दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘उनके साथ कभी काम नहीं करूंगा’, शाहरुख खान को कास्ट ना करने पर बोले राम गोपाल वर्मा- उन्हें डायरेक्टर की जरूरत नहीं
कपिल शर्मा ने यह भी कहा कि वह भारत में सुरक्षित महसूस करते हैं और उनके कैफे पर हमलों के बाद भी उनके व्यवसाय में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हर हमले के बाद, उनके कैफे में अधिक ग्राहक आए हैं।
