बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने फिल्म जगत में बड़ा नाम कमाया है। उनकी फिल्मों से लेकर अक्षय कुमार के साथ उनका रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा है। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। रवीना टंडन के खुशमिजाज स्वभाव के कारण उनका नाम कई लोगों के साथ भी जोड़ा गया है। उनमें से एक बड़ा नाम भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का भी है।

साल 2002 में एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के अफेयर को लेकर काफी खबरें सामने आई थीं। इतना ही अफवाह इस कदर फैली थी कि दोनों जल्द एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। जब यह बात रवीना को पता चली तो उन्हें बेहद हैरानी हुई थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह राहुल द्रविड़ को व्यक्तिगत तौर जानती भी नहीं। वह एक बार किसी दोस्त के साथ उनसे कुछ देर के लिए मिली जरूर हैं। हालांकि अक्षय के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने खुल कर बात की थी।

अक्षय के साथ कर लिया था ब्रेक: अक्षय कुमार और रवीना टंडन का प्यार फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन इसी बीच अक्षय कुमार का नाम रेखा के साथ जोड़ा जाने लगा। इस बात को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी और दोनों अलग हो गए। हालांकि रेखा और अक्षय ने कभी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी।

दो एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथ पकड़े गए थे अक्षय: इंटरव्यू में रवीना ने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। अक्षय से दूर होने का कारण रेखा से उनका रिश्ता बताया। रवीना ने ये तक कहा कि उन्होंने अक्षय को रेखा और सुष्मिता के साथ रंगे हाथों पकड़ा था।

आपको बता दें कि रवीना टंडन ने साल 1991 में सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से डेब्यू किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। रवीना टंडन साल 2004 में फिल्म मेकर और ड्रिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। एक्ट्रेस की तीन बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने पहली दो बड़ी बेटियों को गोद लिया था और इस शादी से भी उनके दो बच्चे हैं। खूबसूरत एक्ट्रेस 4 बच्चों की मां हैं।